Samsung Galaxy Tab S5e और Galaxy Tab A 10.1 भारत में लॉन्च, जानें इनके बारे में

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस5ई की कीमत 35,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम वाई-फाई मॉडल का है। इस टैबलेट के वाई-फाई + एलटीई वेरिएंट को 39,999 रुपये में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 जून 2019 17:56 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S5e की कीमत 35,999 रुपये से शुरू
  • Samsung Galaxy A 10.1 की भारत में कीमत 14,999 रुपये से शुरू
  • नए गैलेक्सी टैबलेट एंड्रॉयड 9 पाई से लैस
Samsung Galaxy Tab S5e और Galaxy Tab A 10.1 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों ही नए गैलेक्सी टैबलेट एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई पर चलते हैं। अहम खासियतों की बात करें सैमसंग गैलेक्सी टैब एस5ई बेहद ही पतला टैबलेट है और इसमें आपको स्लीक मैटेलिक बॉडी मिलेगी। Galaxy Tab S5e एमोलेड डिस्प्ले, एलटीई कनेक्टिविटी और इंटीग्रेटेड DeX से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर मिलेगा। इस टैबलेट के साथ वैकल्पिक बुक कवर कीबोर्ड मिलेगा जिसे Galaxy Tab S5e से बिल्ट-इन पोगो कनेक्टर के ज़रिए जोड़ा जा सकता है। दूसरी तरफ, Galaxy Tab A 10.1 एलसीडी पैनल, डॉल्बी एटमस सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी से लैस स्टीरियो स्पीकर्स और ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy Tab S5e, Galaxy Tab A 10.1 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस5ई की कीमत 35,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम वाई-फाई मॉडल का है। इस टैबलेट के वाई-फाई + एलटीई वेरिएंट को 39,999 रुपये में बेचा जाएगा। टैबलेट ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर रंग में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री सैमसंग ओपेरा हाउस, मल्टी-ब्रांड स्टोर्स और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर्स में शुरू हो गई है। टैबलेट के वाई-फाई वेरिएंट की बिक्री Amazon.in और Wi-Fi + LTE मॉडल की बिक्री फ्लिपकार्ट के ज़रिए होगी।
Advertisement

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो गैलेक्सी टैब एस5ई खरीदने वाले ग्राहकों के पास 7,999 रुपये वाले Book Cover Keyboard को 3,500 रुपये में खरीदने का मौका होगा।

Samsung Galaxy A 10.1 की भारत में कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम वाई-फाई मॉडल का है। इसका Wi-Fi + LTE वेरिएंट 19,999 रुपये बिकेगा। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 10.1 का वाई-फाई मॉडल 26 जून से अमेज़न इंडिया और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर बिकेगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy Tab S5e स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस5ई में 10.5 इंच का WQXGA (2560x1600 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 81.8 प्रतिशत है। टैबलेट में स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस में यूएसबी टाइप-सी (Gen 3.1) पोर्ट और पोगो कनेक्टर दिया हुआ है। टैबलेट में जान फूंकने के लिए 7,040 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। Samsung Galaxy Tab S5e की लंबाई-चौड़ाई 245.0 x 160.0 x 5.5 मिलीमीटर और इसका वजन 400 ग्राम है। यह ब्लैक, ग्लोड और सिल्वर रंग में उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy Tab A 10.1 के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 10.1 में 10 इंच का (1920x1200 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। टैबलेट में एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी की इंटरनल स्टोरज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। टैबलेट में जान फूंकने के लिए 6,150 एमएएच की बैटरी है

कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 245.2x149.4x7.5 मिलीमीटर है और वज़न 470 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
संबंधित ख़बरें
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  6. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  7. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  9. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.