Samsung Galaxy Tab S4 लॉन्च हुआ भारत में, जानें इसकी खासियतें

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस4 को भारत में 57,900 रुपये में बेचा जाएगा। टैबलेट ब्लैक और ग्रे रंग में सैमसंग ऑनलाइ स्टोर व ऑफलाइन रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2018 18:57 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब एस4 को भारत में 57,900 रुपये में बेचा जाएगा
  • यह टैबलेट बीते साल लॉन्च किए गए गैलेक्सी टैब एस3 का अपग्रेड है
  • Samsung Galaxy Tab S4 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है

Samsung Galaxy Tab S4

Samsung Galaxy Tab S4 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस टैबलेट को सबसे पहले अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। यह सैमसंग डैक्स और एस पेन इंटीग्रेशन के साथ आता है। इसका वैकल्पिक बुक कवर कीबोर्ड भी आता है जिससे यूज़र को नोटबुक जैसा अनुभव मिलेगा। Samsung Galaxy Tab S4 में 10.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। Samsung ने इस टैबलेट में प्रॉपराइट्री डुअल मोड दिया है जो मल्टीटास्किंग में मदद करता है। इसके अलावा Samsung Knox इंटीग्रेशन भी है जिसके बारे में डिफेंस के स्तर की मोबाइल सिक्योरिटी का वादा है।
 

Samsung Galaxy Tab S4 की भारत में कीमत

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस4 को भारत में 57,900 रुपये में बेचा जाएगा। टैबलेट ब्लैक और ग्रे रंग में सैमसंग ऑनलाइ स्टोर व ऑफलाइन रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा। इसके अलावा यह डिवाइस एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर 20 अक्टूबर से बेचा जाएगा। लॉन्च ऑफर के तहत, सैमसंग के इस टैबलेट को खरीदने के लिए ग्राहक अगर एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 5,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। टैबलेट इंस्टेंट जियो कैशबैक ऑफर के साथ भी आता है। जियो की ओर से 2,750 रुपये का कैशबैक मिलेगा जिनका इस्तेमाल 198 और 299 रुपये के रीचार्ज प्लान के साथ हो सकता है। इसके अलावा जियो कैशबैक कूपन को इस्तेमाल करने पर अगले चार रीचार्ज तक ग्राहकों को दोगुना डेटा मिलेगा।
Advertisement

Samsung अलग से अपने गैलेक्सी टैब एस4 के लिए कीबोर्ड बुक कवर 7,499 रुपये में बेच रही है। इसके आम बुक कवर को 3,999 रुपये में खरीदा जा सकता है और पोगो चार्जिंग डॉक को 3,499 रुपये में।
 

Samsung Galaxy Tab S4 स्पेसिफिकेशन और फीचर

सैमसंग का यह टैबलेट बीते साल लॉन्च किए गए गैलेक्सी टैब एस3 का अपग्रेड है। Samsung Galaxy Tab S4 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसके ऊपर सैमसंग एक्सपीरियंस यूएक्स का इस्तेमाल हुआ है। इस टैबलेट में 10.5 इंच का डब्ल्यूक्यूएक्सजीए (2560x1600 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 287 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी वाली स्क्रीन है। इस टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.35 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी में 4 जीबी रैम दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल एफ/1.9 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया है।
Advertisement

स्टोरेज की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में यह डिवाइस दो विकल्प में मौज़ूद है- 64 जीबी और 256 जीबी। लेकिन भारत में 64 जीबी वाला मॉडल लाया गया है। यह 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता है। टैबलेट में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस+ग्लोनास और यूएसबी-टाइप सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, कंपास, जायरोस्कोप, हॉल सेंसर, आरजीबी, प्रॉक्सिमिटी और आइरिस स्कैनर इस डिवाइस का हिस्सा हैं। सैमसंग के इस टैबलेट की बैटरी 7300 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। टैबलेट का डाइमेंशन 249.3x164.3x7.1 मिलीमीटर है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7300 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  2. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  7. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.