सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 को 26 फरवरी को लॉन्च किए जाने की उम्मीद

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 1 फरवरी 2017 18:04 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग के आधिकारिक इनवाइट के मुताबिक, इवेंट 26 फरवरी को
  • लॉन्च इवेंट का आगाज़ भारतीय समयानुसार रात साढ़े 11 बजे होगा
  • आप चाहें तो www.samsung.com/galaxy पर लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं
सैमसंग ने आखिकार फरवरी माह के अंत में बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस इवेंट में कंपनी की मौज़ूदगी की पुष्टि कर दी है। दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने पहले इवेंट में हिस्सा ही नहीं लेने की ओर इशारा किया था। लेकिन कंपनी ने अब टीज़र इमेज ज़ारी किया है जिससे एक टैबलेट लॉन्च किए जाने की जानकारी मिली है।

सैमसंग के आधिकारिक इनवाइट के मुताबिक, इवेंट 26 फरवरी को आयोजित होगा। मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस से ठीक पहले। लॉन्च इवेंट का आगाज़ भारतीय समयानुसार रात साढ़े 11 बजे होगा। आप चाहें तो www.samsung.com/galaxy पर लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। सैमसंग द्वारा साझा की गई तस्वीर में आप डिस्प्ले के ठीक नीचे एक फिज़िकल होम बटन देख पाएंगे। यह दिखने में 2015 में लॉन्च किए गए गैलेक्सी टैब एस2 के होम बटन जैसा ही है।

सैमसंग ने जैसे ही कथित गैलेक्सी टैब एस3 का टीज़र इमेज ज़ारी किया। इसके स्पेसिफिकेशन भी ऑनलाइन लीक हो गए।

लीक हुई जानकारियों के मुताबिक, इस टैबलेट में 9.7 इंच का डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन है 2048x1536 पिक्सल। इसमें स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम होगा। इसके अलावा गैलेक्सी टैब एस3 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड नूगा पर चलेगा। इस टैबलेट की अहम खासियतों में इसकी मोटाई होगी जो 5.6 मिलीमीटर रहने की संभावना है। इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और इसके वाई-फाई व एलटीई मॉडल पेश किए जाएंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 को दक्षिण कोरियाई मार्केट में करीब 600 डॉलर (करीब 41,000 रुपये) में लॉन्च किया जाएगा। और इसकी बिक्री मार्च महीने में शुरू होगी।
Advertisement

याद दिला दें कि सैमसंग ने 2015 में गैलेक्सी टैब एस2 के दो वेरिएंट लॉन्च किए थे। कंपनी का कहना था कि मार्केट में ये अपने साइज़ के सबसे पतले और हलके टैबलेट हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Tablets, MWC, MWC 2017, Samsung Galaxy Tab S3, Android
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  2. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  3. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  4. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  5. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  6. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  7. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  9. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  10. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.