Samsung Galaxy Tab A7 Lite और Galaxy Tab S7 FE टैबलेट की कीमत लीक, 18 जून को होंगे लॉन्च

Samsung Galaxy Tab A7 Lite और Galaxy Tab S7 FE भारत में 18 जून को लॉन्च होने जा रहे हैं। मगर लॉन्च से पहले इन टेबलेट्स के प्राइस लीक हो गए हैं।

Samsung Galaxy Tab A7 Lite और Galaxy Tab S7 FE टैबलेट की कीमत लीक, 18 जून को होंगे लॉन्च

Samsung Galaxy Tab S7 FE में S-Pen का सपोर्ट भी दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Galaxy Tab S7 FE में Qualcomm Snapdragon 750G चिपसेट दिया गया है।
  • Galaxy Tab A7 Lite में MediaTek Helio P22T SoC चिपसेट दिया गया है।
  • दोनों ही डिवाइसेज में एंड्रॉयड 11 का सपोर्ट दिया गया है।
विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab A7 Lite और Galaxy Tab S7 FE भारत में 18 जून को लॉन्च होने जा रहे हैं। मगर लॉन्च से पहले इन टेबलेट्स के प्राइस लीक हो गए हैं। Galaxy Tab S7 FE में Qualcomm Snapdragon 750G चिपसेट दिया गया है जबकि Galaxy Tab A7 Lite में MediaTek Helio P22T SoC चिपसेट दिया गया है। बीते दिनों इनकी स्पेसिफिकेशन्स को लेकर भी लीक सामने आते रहे हैं मगर अब लॉन्च से पहले इनकी कीमत भी लीक हो गई है। सैमसंग समेत कई अग्रणी ब्रांड्स कोविड-19 जैसे हालातों में वर्क फ्रॉम होम के विकल्प को साकार करने के लिए टेबलेट और लैपटॉप सरीखी डिवाइसेज आए दिन लॉन्च कर रही हैं। 
 

Samsung Galaxy Tab S7 FE, Samsung Galaxy Tab A7 Lite Price (Leaked) and Availability

Samsung Galaxy Tab S7 FE और Samsung Galaxy Tab A7 Lite को Samsung India की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। एक प्रेस नोट में कंपनी ने कहा है कि इनकी सेल 23 जून से शुरू हो जाएगी। इन डिवाइसेज की जो कीमतें लीक हुई हैं वो 91Mobiles के हवाले से लीक की गई हैं। 91Mobiles के अनुसार Samsung Galaxy Tab A7 Lite की कीमत 14,999 रुपये होगी और Samsung Galaxy Tab S7 FE LTE के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹46,999 रुपये से शुरू होगी। रिपोर्ट कहती है कि इन टेबलेट्स को भारत में Amazon और Samsung के ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। Galaxy Tab A7 Lite में कौन कौन से रैम और स्टोरेज वेरिएंट दिए जाएंगे अभी इसके बारे में इस रिपोर्ट में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
 

Samsung Galaxy Tab S7 FE specifications

Samsung Galaxy Tab S7 FE में Android 11 के सपोर्ट के साथ One UI 3.1 पर रन करती है और इसमें  12.4 इंच की WQXGA (2,560x600 पिक्सल) TFT डिस्प्ले है। इस डिवाइस में ऑक्टाकोर  Qualcomm Snapdragon 750G SoC चिपसेट है। साथ ही 6 जीबी तक की रैम है। इसकी स्टोरेज में 64जीबी और 128जीबी के स्टोरेज वेरिएंट दिए गए हैं। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस टेबलेट में रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है जिसमें ऑटोफोकस लेंस है। साथ फ्रंट साइड में 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसके साथ कंपनी ने S-Pen सपोर्ट भी दिया है। यह प्रीलोडेड Samsung DeX मोड के साथ आती है। पावर के लिए इसमें 10,090mAh की बैटरी है और 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इसका आकार 185x284.8x6.3mm है और भार 608 ग्राम है। 
 

Samsung Galaxy Tab A7 Lite specifications

Samsung Galaxy Tab A7 Lite में Android 11 के सपोर्ट के साथ One UI Core 3.1 दिया गया है जिस पर डिवाइस रन करती है। इसमें  8.7 इंच की WXGA+ (1,340x800 पिक्सल) TFT डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Helio P22T SoC चिपसेट दिया गया है। साथ ही 3GB और 4GB रैम के विकल्प दिए गए हैं। इसमें 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इमसें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 5,100mAh की है और इसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। डिवाइस का आकार 212.5x124.7x8.0mm है और इसके एलटीई वेरिएंट का भार 371 ग्राम तथा वाइ-फाइ वेरिएंट का भार 366 ग्राम हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन
  2. Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
  3. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
  4. चिलचिलाती गर्मी में स्मार्टफोन बैटरी को फटने से बचाएंगी ये स्मार्ट ट्रिक्स!
  5. फोन नहीं, ये पावरबैंक हैं! 10000mAh तक बैटरी के साथ 2026 के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स की देखें लिस्ट
  6. OnePlus Ace 7 में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Gen 6 चिपसेट
  7. Vivo लेटेस्ट फोन V70 Lite लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro लॉन्च से पहले खुलासा, 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से होंगे लैस!
  9. Rogbid SR15 Ultra स्मार्ट रिंग हुई लॉन्च, बिल्ट-इन डिस्प्ले, 30 दिन तक है बैटरी! जानें कीमत
  10. 20 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह धांसू फोन, 50MP 3 कैमरा से लैस!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »