Samsung ने भारत में लॉन्च किया 9,500 रुपये का 4जी टैबलेट

सैमसंग ने गुरुवार को भारत में अपना नया टैबलेट गैलेक्सी टैब ए 7.0 (2018) लॉन्च कर दिया। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 7.0 (2018), कंपनी का अब तक का सबसे किफ़ायती स्मार्टफोन है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 जनवरी 2018 14:23 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 7.0 (2018) की कीमत 9,500 रुपये है
  • भारत में यह टैबलेट 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है
  • इस टैबलेट में किड्स मोड और पेरेंटल कंट्रोल जैसे फ़ीचर दिए गए हैं
सैमसंग ने गुरुवार को भारत में अपना नया टैबलेट गैलेक्सी टैब ए 7.0 (2018) लॉन्च कर दिया। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 7.0 (2018), कंपनी का अब तक का सबसे किफ़ायती स्मार्टफोन है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का कहना है कि इस टैबलेट में नया डिज़ाइन, सुपीरियर डिस्प्ले औ दमदार बैटरी जैसी ख़ूबियां हैं।
 

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 7.0 (2018) की कीमत व उपलब्धता

सैमसंग का यह टैब भारत में 9,500 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। Galaxy Tab A 7.0 (2018) टैबलेट 5 जनवरी, शुक्रवार से देशभर के रिटेल स्टोर में मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने जानकारी दी है कि यह टैबलेट अमेज़न इंडिया पर भी उपलब्ध होगा। टैबलेट को व्हाइट और ब्लैक दो कलर वेरिएंट में पेश किया गया है।
Advertisement

बात करें लॉन्च ऑफर की तो, रिलायंस जियो यूज़र को 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस डिवाइस के साथ, 299 रुपये वाले रिलायंस जियो प्लान के साथ रीचार्ज कराने वाले ग्राहकों को 2,000 रुपये जियो मनी में कैशबैक के तौर पर मिलेंगे। यूज़र को 12 महीने बाद 800 रुपये और कुल 24 महीने बाद 1,200 रुपये जियो मनी में मिलेंगे। लेकिन इसके लिए उन्हें रिलायंस जियो की नीति के अनुसार, अपने रिलायंस जियो अकाउंट को 299 रुपये के साथ रीचार्द कराना होगा।
 

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 7.0 (2018) के स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी टैब ए 7.0 (2018) में 7 इंच डब्ल्यूएक्सजीए (1280x800 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। टैबलेट में 1.5 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 200 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो नए गैलेक्सी टैब ए 7.0 में 5 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा है। इसके अलावा, आगे की तरफ़ 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो, गैलेक्सी टैब ए 7.0 (2018) में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ग्लोनास, वीओएलटीई और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। टैबलेट में एक्सीलेरोमीटर भी दिया गया है।

टैबलेट को पावर देने के लिए सैमसंग ने 4000 एमएएच की बैटरी दी है। गैलेक्सी टैब ए 7.0 (2018) से 9 घंटे तक का वीडियो प्लैबैक टाइम मिलने का दावा किया गया है। इस टैबलेट में पहले से किड्स मोड इंस्टॉल आता है जिसके जरिए ख़ासतौर पर बच्चों के लिए डिज़ाइन किया गया ऐजूकेशनल और फायदेमंद कंटेट मिलता है। इसके साथ ही पेरेंटल कंट्रोल फ़ीचर भी है जिससे माता-पिता यूज़ेज टाइम लिमिट और ऐप रिस्ट्रक्शन लगा सकते हैं।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए (2017) को भारत में पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। इसमें 8 इंच डिस्प्ले है और भारत में इसकी कीमत 17,990 रुपये रखी गई थी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.00 इंच

प्रोसेसर

1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

800x1280 पिक्सल

रैम

1.5 जीबी

ओएस

Android

स्टोरेज

8 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung tablet
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  2. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  3. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  4. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  5. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  7. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  9. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  10. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.