• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • reMarkable 2 ई इंक टैबलेट भारत में लॉन्च, देता है पेन पेपर से लिखने जैसा अहसास! जानें कीमत

reMarkable 2 ई-इंक टैबलेट भारत में लॉन्च, देता है पेन-पेपर से लिखने जैसा अहसास! जानें कीमत

टैबलेट में 10.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

reMarkable 2 ई-इंक टैबलेट भारत में लॉन्च, देता है पेन-पेपर से लिखने जैसा अहसास! जानें कीमत

Photo Credit: Amazon

टैबलेट में 10.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • टैबलेट में 10.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
  • इसमें डुअल कोर प्रोसेसर मिलता है जिसके साथ 1GB रैम दी गई है।
  • कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह दो हफ्ते तक चल सकता है।
विज्ञापन
डिजिटल डिवाइसेज के जमाने में इंसान हाथ से लिखना जैसे भूल सा गया है। हमारे चारों ओर स्मार्ट डिवाइसेज का जाल बन चुका है जिसमें फिजिकल वर्क के लिए बहुत कम जगह बची है। ऐसे में एक कंपनी ऐसी भी है जो हमारी हाथ से लिखने की आदत को ध्यान में रखकर टैबलेट बनाती है। reMarkable कंपनी ई-इंक टैबलेट बनाने के लिए जानी जाती है जो अब भारत में भी एंट्री कर चुकी है। यहां कंपनी ने अपना पहला reMarkable 2 टैबलेट पेश किया है। आइए जानते हैं क्या है इसमें खास। 

reMarkable 2 टैबलेट एक ई-इंक टैबलेट है जिस पर एक स्टाइलस की मदद से फिजिकल हैंड राइटिंग का अनुभव मिलता है। कंपनी का यह टैबलेट Amazon पर खरीद के लिए उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि वह reMarkable 2 जैसे टैबलेट लॉन्च कर यूजर्स की दो समस्याओं को टारगेट कर रही है। एक तो डिजिटल डिवाइसेज में यूजर्स का ध्यान बहुत ज्यादा भटकाया जा रहा है, दूसरा ये कि यूजर्स को इन डिवाइसेज में पेन और पेपर वाला फिजिकल राइटिंग का एक्सपीरियंस नहीं मिलता है। 
 

reMarkable 2 price in India

reMarkable 2 की भारत में कीमत 43,999 रुपये से शुरू होती है। इसके साथ कंपनी एक्सेसरी के तौर पर Marker Plus स्टाइलस भी देती है। यह लिखने का काम तो करता ही है, साथ में जरूरत पड़ने पर इरेजर की तरह भी इस्तेमाल में लिया जा सकता है। टैबलेट खरीद के लिए Amazon पर उपलब्ध है। 
 

reMarkable 2 Specifications

reMarkable 2 के स्पेसिफिकेशंस देखें तो टैबलेट में 10.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें डुअल कोर प्रोसेसर मिलता है जिसके साथ 1GB रैम, और 8GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस टैबलेट को लैपटॉप की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन उसके लिए कंपनी के ही Type Folio की जरूरत होगी जो कि 19,499 रुपये में आता है। टैबलेट Codex पर रन करता है, जो कि एक Linux आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम है। 

डिवाइस में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। इसमें 3000mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह दो हफ्ते तक चल सकता है। यह एक साल के Connect सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »