Redmi Pad SE भारत में 90Hz डिस्प्ले, Snapdragon 680 चिपसेट के साथ 23 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2024 11:17 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट में 90Hz रिफ्रेश रेट होगा।
  • इसमें TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन है।
  • डिवाइस में 14 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम बताया गया है।

Redmi Pad SE के भारतीय वेरिएंट की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Pad SE भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी इस टैबलेट को यूरोप में अगस्त 2023 में ही लॉन्च कर चुकी है। अब शाओमी Smarter Living 2024 इवेंट में इसे भारत में पेश करने जा रही है। कंपनी ने चार नए प्रोडक्ट्स के लॉन्च की घोषणा की है जिनमें से Redmi Pad SE भी एक होगा। इस टैबलेट का अधिकारिक टीजर भी कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। टैबलेट 23 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है। टीजर में इसका डिजाइन, कलर और कई मुख्य स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है। आइए जानते हैं कैसा होगा टैबलेट का भारतीय वर्जन। 

Redmi Pad SE लॉन्च 23 अप्रैल को होगा। Xiaomi India ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसका टीजर जारी कर घोषणा की है। इतना ही नहीं, इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी शाओमी वेबसाइट पर लाइव कर दी गई है। पोस्टर देखकर पता चलता है कि भारतीय वेरिएंट भी ग्लोबल वेरिएंट जैसा ही होगा। टैबलेट को कंपनी तीन कलर्स में पेश करने जा रही है। इनमें- ग्रीन, ग्रे और लेवेंडर शेड्स शामिल हैं। ग्लोबल वेरिएंट में भी यही कलर्स मौजूद हैं। साथ ही डिजाइन भी मेल खाता है। टैबलेट में 11 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1,900 x 1,200 पिक्सल बताया गया है। यह एक LCD पैनल वाला डिस्प्ले होगा जिसमें फुलएचडी रिजॉल्यूशन है। टैबलेट में 90Hz रिफ्रेश रेट होगा। साथ ही इसमें TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन है। 
Advertisement

भारत में लॉन्च होने वाले Redmi Pad SE में प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 680 होगा जिसकी पुष्टि कर दी गई है। डिवाइस में 14 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम बताया गया है। साथ ही यह 219 घंटे के म्यूजिक प्लेबैक टाइम के साथ आने वाला है। डिवाइस में 43 दिन स्टैंडबाय टाइम बताया गया है। इस टैबलेट में मल्टी टास्किंग के लिए स्पिलिट स्क्रीन और फ्लोटिंग विंडोज जैसे फीचर भी होंगे। 

Redmi Pad SE के भारतीय वेरिएंट की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। अगर यूरोपीय मॉडल की कीमत की बात करें तो यह 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 199 यूरो (लगभग 18,000 रुपये) से शुरू होता है। जबकि इसका 6 जीबी रैम, 128 जीबी मॉडल 299 यूरो (लगभग 20,800 रुपये) में आता है। डिवाइस का 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट 249 यूरो (लगभग 22,600 रुपये) में आता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Metal build and slim design
  • Very good battery life
  • Quad speakers with Dolby Atmos
  • Good 90Hz display
  • Android 14-based HyperOS
  • Bad
  • Slow charging
  • Weak chipset
  • No fingerprint scanner
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 680

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  2. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  3. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  4. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  5. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  7. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  8. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  9. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  10. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.