Redmi Pad SE टैबलेट, 8GB RAM और 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Redmi Pad SE में 11 इंच की WUXGA LCD स्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 1,920x1,200 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz, 400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 207ppi पिक्सल डेंसिटी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2024 13:24 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Pad SE में 11 इंच की WUXGA LCD स्क्रीन दी गई है।
  • Redmi Pad SE के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है।
  • Redmi Pad SE में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Redmi Pad SE में 11 इंच की WUXGA LCD स्क्रीन है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi ने भारतीय बाजार में Redmi Pad SE टैबलेट मंगलवार को लॉन्च किया है। यह Qualcomm Snapdragon 680 चिप से लैस है। इसमें 8GB तक रैम  और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। टैबलेट की बॉडी एल्यूमीनियम एलॉय से बनी है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 11 इंच की एलसीडी स्क्रीन है। यह MIUI Pad 14 पर चलता है जो एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड है। Redmi Pad SE में 8,000mAh की बैटरी है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Redmi Pad SE के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi Pad SE की कीमत और उपलब्धता


Redmi Pad SE के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। यह भारत में ग्रेफाइट ग्रे, लैवेंडर पर्पल और मिंट ग्रीन कलर में उपलब्ध होगा। टैबलेट की बिक्री भारत में Amazon, Flipkart और Xiaomi रिटेल स्टोर्स पर 24 अप्रैल से शुरू होगी। ग्राहक आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 1,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। 


Redmi Pad SE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Redmi Pad SE में 11 इंच की WUXGA LCD स्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 1,920x1,200 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz, 400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 207ppi पिक्सल डेंसिटी है। टैबलेट 6nm ऑक्टा कोर Snapdragon 680 चिपसेट से लैस है। इसमें 8GB तक LPDDR4X रैम और 128GB eMMC 5.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड MIUI Pad 14 पर चलता है। इस टैबलेट में 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,000mAh की बैटरी दी गई है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Pad SE के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कंपनी के मुताबिक फ्रंट फेसिंग कैमरे का इस्तेमाल टैबलेट को अनलॉक करने के लिए भी किया जाता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में टैबलेट में ड्यूल बैंड वाई-फाई, 3.5mm हेडफोन जैक और ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी मिलती है। इसमें एक वर्चुअल एम्बिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और एक हॉल सेंसर दिया गया है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Metal build and slim design
  • Very good battery life
  • Quad speakers with Dolby Atmos
  • Good 90Hz display
  • Android 14-based HyperOS
  • Bad
  • Slow charging
  • Weak chipset
  • No fingerprint scanner
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 680

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.