Redmi Pad SE 4G टैबलेट 128GB स्टोरेज, HD स्क्रीन के साथ 29 जुलाई को भारत में होगा लॉन्च

रेडमी पैड एसई 4जी में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 जुलाई 2024 09:41 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी पैड एसई 4जी में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगी।
  • इसके अलावा Dolby Atmos का सपोर्ट भी टैबलेट में दिया गया है।
  • टैबलेट में 4G कनेक्टिविटी है।

Dolby Atmos का सपोर्ट भी टैबलेट में दिया गया है। 

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi का टैबलेट Redmi Pad SE 4G अब लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने टैबलेट के लॉन्च की अधिकारिक घोषणा कर दी है। यह इससे पहले आए Redmi Pad SE का ही 4G वेरिएंट है। कंपनी इसे 29 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है। टैबलेट में रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। इसके अलावा Dolby Atmos का सपोर्ट भी टैबलेट में दिया गया है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स। 

Redmi Pad SE 4G भारत में 29 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है। यह टैबलेट Flipkart ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा इसे शाओमी की अधिकारिक वेबसाइट mi.com से भी खरीदा जा सकेगा। ऑफलाइन स्टोर्स पर भी टैबलेट खरीद के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने अधिकारिक रूप से कई स्पेसिफिकेशंस कंफर्म कर दिए हैं। टैबलेट में HD डिस्प्ले दिया गया है जिसके साइज का खुलासा शाओमी ने नहीं किया है। 

रेडमी पैड एसई 4जी में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगी। टैबलेट में 4G कनेक्टिविटी के साथ ही इसे स्मार्ट होम डिवाइसेज कंट्रोल के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। कंपनी ने इसे रियर में स्टैंड (ग्रिप एक्सेसरी) के साथ टीज किया है जिससे कि यह टेबल पर आसानी से सामने रख कर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा Dolby Atmos का सपोर्ट भी टैबलेट में दिया गया है। 

हाल ही में आईं कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, टैबलेट का डिस्प्ले 8.7 इंच में आ सकता है। टैबलेट भारत के अलावा अन्य मार्केट्स में भी दस्तक देने जा रहा है। हाल ही में इसे थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाला यह टैबलेट कंपनी ने ब्लैक कलर वेरिएंट में टीज किया है। इसके अलावा इसमें ग्रीन और ब्लू शेड्स भी टीजर में नजर आए हैं। अब देखना होगा कि कंपनी इस डिवाइस को भारत में किस प्राइस में लॉन्च करती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की सेल में Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट TVs को 15,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका
  2. अलर्ट! Oppo, OnePlus, Realme के नकली फोन बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, कहीं आपके साथ भी हो न जाए ठगी!
  3. Oppo Reno 16F 5G के लॉन्च की तैयारी, GCF पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की सेल में Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट TVs को 15,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका
  2. Tesla के Model Y L की जल्द शुरू होगी भारत में डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
  4. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
  5. आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
  6. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  7. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
  8. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
  9. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  10. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.