Redmi Pad Pro 5G सेल्युलर कॉलिंग फीचर के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च!

Redmi Pad Pro में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस टैबलेट में 2.5K रिजॉल्यूशन आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2024 20:43 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट में कंपनी सेल्युलर नेटवर्क का फीचर भी देने वाली है।
  • इसका कोडनेम ruan बताया गया है।
  • यह टैबलेट तीन मॉडल्स में पेश किया जाएगा।

Redmi Pad Pro में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Redmi

Xiaomi ने हाल ही में अपना टैबलेट Redmi Pad Pro लॉन्च किया है। कंपनी ने टैबलेट में कई आकर्षक फीचर दिए हैं। इसमें Snapdragon 7s Gen चिपसेट दिया गया है। हाई रिजॉल्यूशन वाला बड़ा डिस्प्ले इसमें मिल जाता है। साथ ही पावर बैकअप के लिए कंपनी ने बड़ी बैटरी इसमें दी है। अब कंपनी कथित तौर पर इस डिवाइस का 5G मॉडल भी लाने की तैयारी कर रही है। टैबलेट में कंपनी सेल्युलर नेटवर्क का फीचर भी देने वाली है।

Redmi Pad Pro 5G को लेकर लेटेस्ट अपडेट मिल रहा है जिसमें इसका कोडनेम ruan बताया गया है। एंड्रॉयड हेडलाइन्स के अनुसार नया मॉडल स्पेसिफिकेशंस में पहले से मौजूद मॉडल जैसा ही होगा। इसे वही टैबलेट बताया गया है। लेकिन इसमें कंपनी सेल्युलर नेटवर्क सपोर्ट भी जोड़ने जा रही है। पब्लिकेशन का कहना है कि यह टैबलेट तीन मॉडल्स में पेश किया जाएगा जिसमें मॉडल नम्बर 24074RPD2G, 24074RPD2I, और 24074RPD2C सामने आए हैं। ये तीनों मॉडल पहले चीन में लॉन्च किए जाएंगे। उसके बाद इन्हें अन्य मार्केट्स में पेश किया जाएगा जिसमें भारत का नाम भी शामिल है। 

भारत में टैबलेट को Poco ब्रैंडिंग के तहत पेश किया जा सकता है। Redmi Pad Pro के लिए भी जानकारी आई थी कि यह टैबलेट ग्लोबल मार्केट में Poco Pad बनकर लॉन्च होगा। वहीं, Redmi Pad Pro 5G में e-SIM सपोर्ट भी कंपनी देने वाली है। यानी कि यूजर को इस टैबलेट में फिजिकल सिम भी लगाने की जरूरत नहीं होगी। स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Pad Pro से लगाया जा सकता है।

Redmi Pad Pro में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस टैबलेट में 2.5K रिजॉल्यूशन आता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिवाइस में 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। साथ ही TUV Rheinland सर्टिफिकेशन भी है। कंटेंट व्यूइंग के लिए इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है। जबकि फ्रंट में भी यह 8 मेगापिक्सल का कैमरा कैरी करता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. LPG सब्सिडी नहीं आई? घर बैठे ऐसे चेक करें क्या है वजह, ऐसे पता चलेगा स्टेटस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  4. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  5. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo Find N6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, AI Pen के लिए मिलेगा सपोर्ट
  7. अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
  8. Vivo X300s में मिलेगा 6.78 इंच डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. e-PAN डाउनलोड के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, PIB फैक्ट चेक ने किया सावधान, न करें क्लिक
  10. iQOO Z11 का टीजर जारी, 9020mAh की विशाल बैटरी के साथ दमदार गेमिंग फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.