Poco Pad 5G टैबलेट 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा भारत में लॉन्च!

Poco Pad 5G में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 जून 2024 12:02 IST
ख़ास बातें
  • Poco Pad 5G में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • इसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है।
  • यह Dolby Atmos और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आ सकता है।

Poco Pad का 5G वर्जन देश में लॉन्च होने के करीब है।

Photo Credit: Poco

Poco Pad 5G एक बार फिर से चर्चा में है। यह कंपनी के पिछले महीने लॉन्च हुए Poco Pad का 5G वर्जन है जिसे कंपनी ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने जा रही है। लेकिन इसके साथ ही यह भारत में भी लॉन्च होगा। 5जी वर्जन में कंपनी क्या क्या स्पेसिफिकेशंस दे सकती है इसको लेकर कयास तेज हो गए हैं। टैबलेट बहुत जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। क्योंकि इसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स का सर्टीफिकेशन मिल चुका है। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट। 

Poco Pad का 5G वर्जन देश में लॉन्च होने के करीब है। Poco Pad  को कंपनी ने अपने पहले टैबलेट के रूप में पिछले महीने लॉन्च किया था। Poco Pad 5G अब कंपनी भारत में भी लॉन्च करने की तैयारी में है। टैबलेट भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर स्पॉट हुआ है। टैबलेट का मॉडल नम्बर 24074PCD2I यहां नजर आया है। इसके साथ ही इसके स्पेसिफिकेशंस भी हाल ही में आई रिपोर्ट्स में संभावित रूप से बता दिए गए हैं।

Poco Pad 5G में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आ सकता है। इसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। टैबलेट में DC डिमिंग फीचर भी होगा जिससे यह आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ने से रोकेगा। इसमें 2.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। यह Dolby Atmos और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आ सकता है। यानी टैबलेट में कंटेंट व्यूइंग का भी पूरा लुत्फ लिया जा सकेगा। 

प्रोसेसिंग के लिए टैबलेट में Snapdragon 7s Gen 2 SoC देखने को मिल सकता है। जिसके साथ में 8GB रैम और 256 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही इसमें MicroSD कार्ड का सपोर्ट भी दिया जा सकता है जिससे स्टोरेज को बढ़ाया जा सकेगा। कैमरा के लिए इसमें फ्रंट और बैक साइड में 8 मेगापिक्सल का सेंसर मिल सकता है। डिवाइस में 10,000mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग फीचर आने की संभावना है। यह Android 14 आधारित HyperOS पर रन कर सकता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 7s Gen 2

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F33 Pro 5G होगा 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Vivo T5 Pro 5G की इंडिया एंट्री से पहले प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक, 15 अप्रैल को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon ने 14,000 वर्कर्स की छंटनी से किया इनकार, मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया
  2. BSNL के वर्कर्स की प्रधानमंत्री मोदी से गुहार, सरकारी डिपार्टमेंट्स के लिए अनिवार्य हो कंपनी की 4G सर्विसेज
  3. Moto Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Vivo T5 Pro 5G की इंडिया एंट्री से पहले प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक, 15 अप्रैल को है लॉन्च
  5. WhatsApp पर अब बिना नंबर के होगी चैट, जानें कैसे काम करता है यूजरनेम फीचर
  6. Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल इस सप्ताह होगी भारत में लॉन्च
  7. Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
  9. Xiaomi Smart Camera 4 Max AI Zoom Edition खरीद के लिए उपलब्ध, 12MP, 8MP डुअल कैमरा से लैस
  10. Moto G Stylus का नया वर्जन हुआ लॉन्च, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.