Oukitel RT7 Titan 5G हुआ 32000mAh बैटरी, 48MP कैमरा का साथ लॉन्च

Oukitel RT7 Titan 5G में 10.1 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अगस्त 2023 10:35 IST

Oukitel RT7 Titan 5G में 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।

Photo Credit: Oukitel

रग्ड डिवाइस निर्माता कंपनी Oukitel ने बाजार में अपना नया टैबलेट Oukitel RT7 Titan 5G लॉन्च कर दिया है। Oukitel RT7 Titan 5G में 10.1 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है। इस टैबलेट में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Oukitel के इस नए टैबलेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oukitel RT7 Titan 5G की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Oukitel RT7 Titan 5G फिलहाल बिक्री के लिए AliExpress पर $1,004.81 (लगभग 83,461 रुपये) के बजाय $311.49 (लगभग 25,872 रुपये) में उपलब्ध है।


Oukitel RT7 Titan 5G के स्पेसिफिकेशंस


Oukitel RT7 Titan 5G में 10.1 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल है। डिस्प्ले काफी ब्राइट और क्लियर है, जिससे इसे सीधे सूरज की रोशनी में भी देखा जा सकता है।  बैटरी बैकअप के लिए इसमें 32,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 180 दिनों तक स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है। यह फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट करती है। यह टैबलेट MediaTek Dimensity 720 प्रोसेसर के साथ आता है। इस टैबलेट में 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जो कि माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाई जा सकती है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस टैबलेट के रियर में 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 20 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। RT7 Titan 5G टैबलेट MIL-STD-810G और IP68/IP69K सर्टिफाइड है जो कि छीटों, धूल, पानी और कठोर तापमान में भी सुरक्षा सुनिश्चित करता है। इसमें शॉकप्रूफ बम्पर और गिरने और खरोंचों से बचाव के लिए रबर कोटिंग भी है। Oukitel RT7 Titan 5G पहला रग्ड टैबलेट है जो कि 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है। इसे एक्सट्रीम कंडीशन के लिए डिजाइन किया गया है, जो इसे कंस्ट्रक्शन, मैन्युफैक्चरिंग और अन्यअन्य मांग वाले वातावरण में उपयोग के लिए आदर्श बनाता है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.