टैबलेट Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आने वाला है।
OPPO Pad Mini को कंपनी जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश करने वाली है।
Photo Credit: Oppo
Oppo Pad Mini टैबलेट भारत समेत दुनिया के कई मार्केट्स में लॉन्च होने वाला है। भारत के लिए कंपनी ने टैबलेट की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। टैबलेट में मिलने वाले स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। इसके साथ ही टैबलेट की प्राइसिंग के बारे में भी बड़ा खुलासा सामने आया है। टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट मिलने वाला है। यह 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। आइए जानते हैं विस्तार से।
OPPO Pad Mini को कंपनी जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश करने वाली है। टैबलेट भारतीय बाजार में 22 अक्टूबर को लॉन्च होगा। अब एक जाने माने टिप्स्टर Gadgetsdata ने OPPO Pad Mini के बारे में अहम जानकारी साझा की है। टैबलेट का मॉडल नम्बर OPD2516 बताया गया है। इसमें प्रोसेसर का खुलासा भी होता है। टैबलेट Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आने वाला है। इसमें 8GB की रैम बताई गई है। यह 256GB इंटरनल स्टोरेज से लैस होकर आने वाला है।
Here is the first look at OPPO Pad Mini Indian variant : "about device" section Initially, they decided to launch it at ₹94,999 , but, After getting feedback from retailers, OPPO is considering to launch it at ₹79,999 in India 🇮🇳 (without offer) It'll launch in 8+256GB variant in India 🇮🇳 There will be 10% discount also OPPO Pad Mini Specs : • 8.8" 2.5K 144Hz OLED with AR • Ultra thin bezels • Snapdragon 8 Gen 5 • 8000mAh🔋67W • 13MP rear 🤳8MP • USB 3.2 • Model no : OPD2516
— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) October 18, 2026ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए इसमें ColorOS 16.0.10 का सपोर्ट मिलने वाला है। इसमें Trinity Engine परफॉर्मेंस बूस्टर का भी खुलासा हुआ है। OPPO Pad Mini में 8.8 इंच का डिस्प्ले बताया गया है। टैबलेट में 8000mAh की बैटरी मिलने वाली है। यह रियर में 13MP कैमरा से लैस होगा। फ्रंट में फोन के अंदर 8MP का कैमरा बताया गया है। टैबलेट की कीमत का खुलासा भी यहां किया गया है।
OPPO Pad Mini की भारत में कीमत 79,999 रुपये बताई गई है। इसकी खरीद के साथ कंपनी 10% का डिस्काउंट भी दे सकती है। टैबलेट 8GB/256GB कंफिग्रेशन में आने वाला है। हालिया रिपोर्ट में टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस लीक हुए थे जो इस नए लीक से भी मेल खाते हैं। रिपोर्ट में सामने आया था कि इसमें 8000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। साथ में 44W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। रियर में यह 13MP कैमरा से लैस हो सकता है। 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ इसमें AMOLED डिस्प्ले 8.8 इंच साइज में आ सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी