Oppo Pad 5 लॉन्च हुआ 16GB रैम, 10420mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

Oppo Pad 5 में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2025 10:32 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Pad 5 में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट दिया गया है।
  • इसमें 16GB की रैम और 512GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है।
  • रियर में 8 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा सेंसर मिलता है।

Oppo Pad 5 में 12.1 इंच (2,120×3,000 पिक्सल) LCD पैनल दिया गया है।

Oppo Pad 5 को कंपनी ने गुरूवार को लॉन्च कर दिया। कंपनी की ओर से यह लेटेस्ट टैबलेट है। ओप्पो पैड 5 में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट है। टैबलेट 10,420mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें 67W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। डिवाइस में 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की इनबिल्ट स्टोरेज मिल जाती है। टैबलेट को कंपनी ने इसकी लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज Oppo Find X9 के पेश किया है। आइए जानते हैं Oppo Pad 5 की कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 

Oppo Pad 5 Price, Availability

Oppo Pad 5 की कीमत 8GB + 128GB रैम, स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 2,599 (लगभग 32,000 रुपये) है। 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 16GB + 512GB रैम, स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 2,799 (लगभग 34,000 रुपये), CNY 3,099 (लगभग 38,000 रुपये) और CNY 3,599 (लगभग 44,000 रुपये) है।

Oppo Pad 5 गैलेक्सी सिल्वर, स्पेस ग्रे, गैलेक्सी सिल्वर सॉफ्ट लाइट एडिशन और लकी पर्पल सॉफ्ट लाइट एडिशन कलर वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। टैबलेट चीन में कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध है। 

Oppo Pad 5 Specifications

Oppo Pad 5 में 12.1 इंच (2,120×3,000 पिक्सल) LCD पैनल दिया गया है। यह 144Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 304ppi पिक्सल डेंसिटी है और 88.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो है। इसमें 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस है और 540Hz तक टच सैम्पलिंग रेट दिया गया है।

Oppo Pad 5 में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट दिया गया है। इसमें 16GB की रैम और 512GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो रियर में 8 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा सेंसर मिलता है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में Wi-Fi, Bluetooth, NFC, और USB Type-C का सपोर्ट मिल जाता है। इसमें एम्बियंट लाइट सेंसर, एक्सिलेरोमीटर, कलर टेम्परेचर सेंसर, जायरोस्कोप और हॉल सेंसर दिया गया है। 

Oppo Pad 5 में 10,420mAh की बैटरी है और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। टैबलेट के डाइमेंशन 266.93×193.35×5.99mm और वजन 557 ग्राम है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth and vibrant 120Hz display
  • Reliable everyday performance
  • Helpful multitasking features
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Limited software support
  • No official IP rating
  • Slow charging speed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9400+

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2120x3000 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10420 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
  2. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  6. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  7. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  8. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  9. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  10. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.