OnePlus लेकर आ रही नया टैबलेट, जल्‍द लॉन्‍च हो सकता है OnePlus Pad Go, जानें पूरी डिटेल

OnePlus new tablet : कैप्शन से पता चलता है कि अपकमिंग टैबलेट जिसे वनप्लस पैड गो कहा जा रहा है, पूरे दिन की बैटरी लाइफ के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 सितंबर 2023 19:55 IST
ख़ास बातें
  • वनप्‍लस के नए टैब को लॉन्‍च करने की तैयारी
  • कंंपनी ने सोशल मीडिया में शेयर की जानकारी
  • अभी बाकी कोई जानकारी नहीं दी गई है

कंपनी और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म दोनों ने अभी तक इस कथित डिवाइस के बारे में कोई डिटेल शेयर नहीं की है।

चीनी ब्रैंड वनप्‍लस (OnePlus) जल्द भारत में अपना नया एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के जरिए टैबलेट के लॉन्च की जानकारी दी है। टैबलेट की उपलब्धता भी एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लैंडिंग पेज के जरिए लीक हो गई है। हालांकि अभी तक इस कथित टैबलेट के डिजाइन और स्‍पेसिफ‍िकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। कहा जाता है कि इस डिवाइस को पहले नए वनप्लस ईयरबड्स और कथित वनप्लस 12 और वनप्लस 12R स्‍मार्टफोन्‍स के साथ अगले साल की शुरुआत में लॉन्च करने की योजना थी। अब यह टैबलेट जल्द आ सकता है।

वनप्‍लस ने भारत में एक नए टैबलेट के लॉन्च का टीजर रिलीज किया है। इसमें एक चौड़ी स्क्रीन और रियर कैमरे वाली डिवाइस को दर्शाया गया है। पोस्ट में लिखा है, "ऑल प्‍ले, ऑल डे"। कैप्शन से पता चलता है कि अपकमिंग टैबलेट जिसे वनप्लस पैड गो (OnePlus Pad Go) कहा जा रहा है, पूरे दिन की बैटरी लाइफ के साथ आ सकता है। 
 

फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर एक लैंडिंग पेज के जरिए इस टैबलेट की उपलब्धता की भी पुष्टि की गई है। कंपनी और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म दोनों ने अभी तक इस कथित डिवाइस के बारे में कोई डिटेल शेयर नहीं की है। 
Advertisement

पहले यह अनुमान लगाया गया था कि OnePlus Pad Go अगले साल की शुरुआत में नए वनप्लस ईयरबड्स और कथित वनप्लस 12 और 12R स्मार्टफोन के साथ लॉन्च होगा। अब कहा जा रहा है कि इसे जल्‍द लॉन्‍च किया जाएगा। इस टैबलेट को मॉडल नंबर ओपीडी2304 और ओपीडी2305 के साथ बीआईएस वेबसाइट पर भी देखा गया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह वाई-फाई के साथ-साथ सेल्युलर वेरिएंट के साथ आएगा।

इस साल की शुरुआत में वनप्‍लस ने अपने क्लाउड 11 लॉन्च इवेंट में पहला एंड्रॉयड टैबलेट OnePlus Pad अनवील किया था। OnePlus Pad Go को OnePlus Pad के सस्‍ते ऑप्‍शन के रूप में लाया जा सकता है। 
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Quality accessories
  • Vibrant and sharp display
  • Immersive speakers
  • Fluid software
  • Two-day battery life, 67W fast charging
  • Bad
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.61 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9000

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x2000 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9510 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.