11.6 इंच बड़े LCD डिस्प्ले, 9520mAh बैटरी के साथ OnePlus Pad हुआ लॉन्च, जानें कीमत

OnePlus Pad में 8MP का फ्रंट, और 8M का ही रियर कैमरा है।

11.6 इंच बड़े LCD डिस्प्ले, 9520mAh बैटरी के साथ OnePlus Pad हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Pad टैबलेट में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया गया है।

ख़ास बातें
  • टैबलेट में 11.6 इंच का LCD डिस्प्ले, 144Hz का रिफ्रेश रेट है।
  • यह ColorOS 15 पर रन करता है।
  • पावर के लिए इसमें 9520mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
OnePlus का चर्चित टैबलेट OnePlus Pad चीन में लॉन्च किया गया है। ग्लोबल मार्केट में कंपनी इसे पहले ही लॉन्च कर चुकी थी। घरेलू मार्केट में वेरिएंट कुछ अलग स्पेसिफिकेशंस के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने ग्लोबल वर्जन में MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट दिया था। इस मॉडल में नया कंफिग्रेशन दिया गया है। टैबलेट को लॉन्च के बाद जल्द से जल्द खरीदने वाले यूजर्स को कंपनी स्टाइलस के रूप में गिफ्ट भी देगी। आइए जानते हैं कैसा है नया OnePlus Pad चाइनीज वेरिएंट। 
 

OnePlus Pad (China) Price

OnePlus Pad को कंपनी ने चीन में 1999 युआन (लगभग रुपये) के इंट्रोडक्ट्री प्राइस में लॉन्च किया है। जिसमें इसका 8GB+128GB वेरिएंट आता है। टॉप वेरिएंट 12GB+512GB कंफिग्रेशन में पेश किया गया है जिसकी कीमत 3099 युआन (लगभग 36,500 रुपये) है। यह Tundra Green और Deep Space Grey कलर्स में आता है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से इसे खरीदा जा सकेगा। 
 

OnePlus Pad (China) Specifications

OnePlus Pad अब चाइनीज मार्केट में लॉन्च हुआ है। टैबलेट में 11.6 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट है। यह टैबलेट 2800×2000 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। डिवाइस में 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। आस्पेक्ट रेश्यो 7:5 का है। 

प्रोसेसिंग के लिए टैबलेट में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट मिलता है जो 4nm प्रोसेस पर बना है। साथ में स्मूद ग्राफिक्स एक्सपीरियंस के लिए कंपनी ने इसमें Mali-G615 MC6 GPU दिया है। चूंकि इसे गेमिंग डिवाइस भी कहा गया है तो हीट होने से बचाने के लिए यह 34,615mm² के ग्रेफीन कूलिंग एरिया के साथ आता है। यह ColorOS 15 पर रन करता है।  

कैमरा की ओर नजर डालें तो OnePlus Pad में 8MP का फ्रंट कैमरा है, और रियर में भी टैबलेट 8MP कैमरा से लैस है। पावर के लिए इसमें 9520mAh की बैटरी दी गई है। टैबलेट में 67W फास्ट चार्जिंग फीचर मिल जाता है। मोटाई में यह सिर्फ 6.29mm का है जो कि काफी स्लिम है। टैबलेट का वजन 533 ग्राम है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »