OnePlus Pad Go होगा अगले साल OnePlus 12 के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

OnePlus 12 और 12R लॉन्च करने वाली है। वनप्लस के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन अगले साल की शुरुआत में आएंगे।

OnePlus Pad Go होगा अगले साल OnePlus 12 के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Pad में 11.6 इंच का डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Pad Go जनवरी 2024 में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किए जा सकते हैं।
  • OnePlus Pad Go चीनी वेबसाइट और भारत में BIS सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया था
  • OnePlus Pad Go, OnePlus 12 और OnePlus 12R के साथ लॉन्च हो सकता है।
विज्ञापन
OnePlus जल्द ही अपने नेक्स्ट जनरेशन के फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 12 और 12R लॉन्च करने वाली है। वनप्लस के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन अगले साल की शुरुआत में आएंगे। अब पता चला है कि इन स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी OnePlus Pad Go टैबलेट भी लॉन्च कर सकती है। यहां हम आपको OnePlus Pad Go के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Pad Go


इस महीने की शुरुआत में चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने एक नए टैबलेट पर काम करने की जानकारी दी थी। यह मॉडल OnePlus Pad Go हो सकता है। शुरुआती जानकारी में यह OPD2304 और OPD2305 मॉडल नंबर के साथ नजर आया, जिसमें इसके वाईफाई और सेल्युलर वर्जन का पता चला था। अब एक नई रिपोर्ट में पता चला है कि कंपनी अगले साल आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन और ट्रू वायरलेस ईयरबड्स के साथ Pad Go टैबलेट भी पेश करेगी।

जाने-माने टिपस्टर योगेश बरार के अनुसार, Pad Go और नए ईयरबड्स जनवरी 2024 में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किए जा सकते हैं। इसका रिलीज समय OnePlus 12 और OnePlus 12R के लॉन्च के साथ हो सकता है। OnePlus 11 को जनवरी 2023 में चीन में लॉन्च किया गया था, लेकिन संभावना है कि OnePlus 12 सीरीज जनवरी या फरवरी 2023 में पेश किया जाएगा

आगामी टैबलेट मॉडल को कंपनी की ऑफिशियल चीनी वेबसाइट और भारत में BIS सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया था। इससे पता चलता है कि कंपनी ऐसे टैबलेट पर काम कर रही है। हालांकि, अभी तक इस टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  2. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  3. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  4. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  5. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  6. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  7. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  8. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  10. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »