OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा

OnePlus ने भारत में OnePlus Pad Go 2 और OnePlus Pad Lite की कीमतें बढ़ा दी हैं। दोनों टैबलेट्स अब लॉन्च कीमत के मुकाबले 3,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 जुलाई 2026 16:54 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Pad Go 2 और Pad Lite की कीमतों में बढ़ोतरी
  • दोनों टैबलेट्स अब लॉन्च कीमत से 3,000 रुपये तक महंगे
  • नई कीमतें OnePlus India की वेबसाइट पर लागू हो चुकी हैं

OnePlus Pad Go 2 और Pad Lite की नई कीमतें भारत में लागू हुईं

OnePlus ने भारत में अपने दो टैबलेट्स OnePlus Pad Go 2 और OnePlus Pad Lite की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लागू हो चुकी हैं। खास बात यह है कि दोनों टैबलेट्स अब अपनी लॉन्च कीमत के मुकाबले 3,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। माना जा रहा है कि RAM और स्टोरेज कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत की वजह से कंपनियां अपने मौजूदा प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा रही हैं। हालिया महीनों में एक के बाद एक कई पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड्स ने अपने मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की हैं, जिनमें Nothing, Realme, Vivo, Oppo, Samsung जैसे नाम शामिल हैं।

OnePlus Pad Go 2 के सभी वेरिएंट्स की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इसका 8GB + 128GB Wi-Fi वेरिएंट 29,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, 8GB + 256GB Wi-Fi मॉडल की कीमत 32,999 रुपये हो गई है, जबकि 8GB + 256GB 5G वेरिएंट के लिए अब 35,999 रुपये चुकाने होंगे।

दूसरी तरफ OnePlus Pad Lite भी पहले से महंगा हो गया है। इसके 6GB + 128GB Wi-Fi वेरिएंट की नई कीमत 19,999 रुपये हो गई है। वहीं, 8GB + 128GB सेल्युलर मॉडल अब 22,999 रुपये में मिलेगा। बेस वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दोनों मॉडल्स के सभी वेरिएंट्स की नई कीमतें अब ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर दिखाई दे रही हैं।

अगर लॉन्च कीमत से तुलना करें, तो दोनों टैबलेट्स की कीमत में अब तक 3,000 रुपये का इजाफा हो चुका है। OnePlus Pad Go 2 को दिसंबर 2025 में 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं, OnePlus Pad Lite ने जुलाई 2025 में 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारतीय बाजार में एंट्री की थी। अब दोनों मॉडल अपनी शुरुआती कीमत के मुकाबले 3,000 रुपये ज्यादा में बिक रहे हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.