• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 10,090mAh बैटरी के साथ OnePlus Pad की भारत में टेस्टिंग शुरू, ‘रीव्स’ कोडनेम से हुआ स्पॉट

10,090mAh बैटरी के साथ OnePlus Pad की भारत में टेस्टिंग शुरू, ‘रीव्स’ कोडनेम से हुआ स्पॉट

इसे क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 865 SoC से लैस किया जा सकता है, जो 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

10,090mAh बैटरी के साथ OnePlus Pad की भारत में टेस्टिंग शुरू, ‘रीव्स’ कोडनेम से हुआ स्पॉट

पहले भी कुछ रिपोर्टों में बताया गया था कि OnePlus Pad को इस साल की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा।

ख़ास बातें
  • आगामी टैबलेट के Android 12L पर चलने की उम्मीद है
  • इसमें 12.4 इंच का फुल-एचडी+ ओएलईडी डिस्प्ले होने की उम्मीद है
  • इस टैबलेट में डुअल रियर कैमरा यूनिट होने की बात कही गई है
विज्ञापन
कहा जाता है कि वनप्‍लस अपने पहले टैबलेट OnePlus Pad पर काम कर रहा है। अब ताजा जानकारी मिली है कि कंपनी 'रीव्स' कोडनेम के साथ इंडिया में एक डिवाइस को टेस्‍ट कर रही है। इस डिवाइस को OnePlus Pad माना जा रहा है। यह बताता है कि नया वनप्लस टैबलेट जल्द ही इ‍ंडियन मार्केट में लॉन्च होगा। आगामी टैबलेट के Android 12L पर चलने की उम्मीद है। यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 865 SoC से लैस किया जा सकता है, जो 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। बताया जाता है कि OnePlus Pad को इंडिया में ट्रेडमार्क किया गया है।

Mysmartprice की एक रिपोर्ट में जाने-माने टिपस्टर योगेश बरार का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि OnePlus का एक प्रोडक्‍ट जिसका कोडनेम OnePlus रीव्स है, इंडिया में टेस्टिंग फेज में चला गया है। माना जा रहा है कि यह डिवाइस OnePlus Pad है। इससे पहले कुछ रिपोर्टों में बताया गया था कि OnePlus Pad को इस साल की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा। 

रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस पैड की कीमत 2,999 युआन (लगभग 34,500 रुपये) हो सकती है।

हाल ही में एक रिपोर्ट ने यह संकेत दिया है कि OnePlus Pad ट्रेडमार्क को इंडिया में रजिस्‍टर किया गया है। बताया जाता है कि इस टैब को इंडिया में टेस्‍ट किया जा रहा है। टैबलेट के लिए पिछले साल जुलाई में ट्रेडमार्क फाइल किया गया था। इस टैबलेट ने कई यूरोपीय और यूरेशियन इलाकों में प्रोडक्‍शन के फेज में एंट्री कर ली है। 
 

OnePlus Pad में इन स्‍पेसि‍फ‍िकेशंस की है अफवाह 

बताया जाता है कि OnePlus Pad टैब Android 12L ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलेगा। इसमें 12.4 इंच का फुल-एचडी+ ओएलईडी डिस्प्ले होने की उम्मीद है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है, जिसे 6GB रैम का सपोर्ट होगा। 

इस टैबलेट में डुअल रियर कैमरा यूनिट होने की बात कही गई है। इसमें 13 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का शूटर दिया जा सकता है। यह टैब 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज ऑफर कर सकता है। कहा जाता है कि वनप्लस पैड में 10,090mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  7. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  9. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  10. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »