5100mAh बैटरी, 8MP कैमरा, 8 इंच HD डिस्प्ले के साथ Nokia T10 Tablet लॉन्च

प्रोसेसर की बात की जाए तो Nokia T10 में Unisoc T606 SoC दिया गया है। वेरिएंट की बात की जाए तो यह Wi-Fi और Wi-Fi + 4G LTE जैसे दो वेरिएंट में उपलब्ध है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जुलाई 2022 15:03 IST
ख़ास बातें
  • Nokia T10 में 8 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है।
  • Nokia T10 टैबलेट Android 12 पर काम करता है।
  • सेफ्टी के लिए Nokia T10 में IPX2-रेटेड वाटर-रेसिस्टेंट बिल्ड है।

Nokia T10 में 8 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Nokia

HMD ग्लोबल ने मंगलवार को Nokia T10 को पेश कर दिया है। यह एक कॉम्पैक्ट टैबलेट है जिसके लिए दावा किया जा रहा है कि इसमें दमदार और मजबूत डिजाइन है। इसमें 8 इंच का एचडी डिस्प्ले दी गई है जो वाई-फाई मॉडल और वाई-फाई + 4 जी एलटीई वेरिएंट ऑप्शन में है। ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर यह Android 12 पर चलता है और एक एंड्रॉइड एंटरप्राइज रिकमेंडिड डिवाइस है। कंपनी ने इस टैबलेट के लिए 3 साल की मंथली सिक्योरिटी अपडेट प्रदान करने का भी वादा किया है। Nokia T10 टैबलेट में 5100 mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W (5V/2A) चार्जिंग को सपोर्ट करती है। HMD Global ने एक नए Nokia टैबलेट Nokia T10 के आने का ऐलान किया है। टैबलेट को नए फीचर फोन के एक ग्रुप के साथ पेश किया गया था।
 

Nokia T10 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो इस Nokia T10 में Android 12 दिया गया है। डिस्प्ले की बात की जाए तो इस में 8 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है। यह एक Android एंटरप्राइज रिकमेंडिड डिवाइस है और इसके साथ कंपनी पूरे तीन सालों तक मंथली सिक्योरिटी अपडेट प्रदान करेगी। प्रोसेसर की बात की जाए तो Nokia T10 में Unisoc T606 SoC दिया गया है। वेरिएंट की बात की जाए तो यह Wi-Fi और Wi-Fi + 4G LTE जैसे दो वेरिएंट में उपलब्ध है। कैमरा की बात की जाए तो इस टेबलेट में ऑटोफोकसल और फ्लेश के साथ 8 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं इस टेबलेट के रियर में 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

सिक्योरिटी फीचर की बात करें तो यह टेबलेट फेस अनलॉक टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। सेफ्टी के लिए Nokia T10 में IPX2-रेटेड वाटर-रेसिस्टेंट बिल्ड है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। इसे दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है, जिसमें 3GB RAM + 32GB स्टोरेज और 4GB RAM + 64GB स्टोरेज शामिल है। इसके अलावा एक माइक्रोएसडी स्लॉट है जो 512GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। यह टैबलेट ड्यूल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ v5.0 को सपोर्ट करता है। टैबलेट में ग्लोनास, जीपीएस और गैलीलियो नेविगेशन टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ एक एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और बिल्ट इन एफएम रेडियो रिसीवर भी दिया गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia T10 Tablet, Nokia, Tablet

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.