11 इंच 2K डिस्प्ले और 7,700mAh बैटरी के साथ Moto Tab G70 LTE भारत में लॉन्च, जानें प्राइस...

Moto Tab G70 LTE की कीमत भारत में 21,999 रुपये है, जिसमें इस टैबलेट का सिंगल 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ही मिलता है। Motorola के इस नए टैबलेट में सिंगल Modernist Teal colourway कलर ऑप्शन मिलता है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 18 जनवरी 2022 13:42 IST
ख़ास बातें
  • Moto Tab G70 LTE में है सिंगल रियर कैमरा
  • मोटो टैब जी70 एलटीई में 4 जीबी रैम मिलता है
  • टैबलेट में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ क्वाड-स्पीकर सेटअप मौजूद है

टैबलेट में सिंगल Modernist Teal colourway कलर ऑप्शन मिलता है

Moto Tab G70 LTE को भारत में आज 18 जनवरी को लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी द्वारा भारत में पेश किया दूसरा नया टैबलेट है, इससे पहले कंपनी ने पिछले साल सितंबर में Moto Tab G20 टैबलेट को लॉन्च किया था। मोटो टैब जी70 एलटीई मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। यह टैब 11 इंच 2के एलसीडी डिस्प्ले से लैस है। मोटो टैब जी70 एलटीई में टू-टोन डिज़ाइन दिया गया है और इसमें सिंगल रियर कैमरा मौजूद है।
 

Moto Tab G70 LTE price in India, availability

Moto Tab G70 LTE की कीमत भारत में 21,999 रुपये है, जिसमें इस टैबलेट का सिंगल 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ही मिलता है। Motorola के इस नए टैबलेट में सिंगल Modernist Teal colourway कलर ऑप्शन मिलता है। मोटो टैब जी70 की प्री-बुकिंग Flipkart Republic Day सेल के माध्यम से उपलब्ध है, जो कि 22 जनवरी तक चलेगी। ICICI Bank कार्ड के जरिए ग्राहक टैब पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद इस टैब की कीमत घटकर 21,249 रुपये हो जाएगी।
 

Moto Tab G70 LTE specifications

मोटो टैब जी70 एलटीई Android 11 पर काम करता है। इसमें 11 इंच IPS 2K (2,000x1,200 पिक्सल) LCD टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 400 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मिलती है। Motorola के अनुसार, फोन की स्क्रीन TUV Rheinland सर्टिफाइड है। टैबलेट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

टैबलेट के कैमरा फीचर्स की बात करें, तो इसमें सिंगल 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। जबकि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए टैब में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीसी आदि मौजूद है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, हॉल-इफेक्ट सेंसर और एंबिएंट लाइट सेंसर मौजूद है।
Advertisement

Moto Tab G70 LTE टैबलेट में 7,700mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 20 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। टैबलेट में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ क्वाड-स्पीकर सेटअप मौजूद है। कंपनी का दावा है कि इस टैब में Google Kids स्पेस दिया गया है, जिसके साथ 10,000 से बी ज्यादा टीचर्स द्वारा अप्रूव्ड ऐप्स मौजूद है। टैब का डायमेंशन 258.4x163x7.5mm और भार 490 ग्राम है। साथ ही यह टैब IP52 रेटिंग के साथ आता है, जो कि इसे वाटर और डस्ट रसिस्टेंट बनाता है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Helio G90T

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2000x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7,700 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.