LG G Pad 5 10.1 टैबलेट लॉन्च, 8,200 एमएएच बैटरी से है लैस

LG G Pad 5 10.1 टैबलेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलता है। इसमें 10.1 इंच का फुल-एचडी+ (1920x1200 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है।

LG G Pad 5 10.1 टैबलेट लॉन्च, 8,200 एमएएच बैटरी से है लैस

LG G Pad 5 10.1 टैबलेट

ख़ास बातें
  • LG G Pad 5 10.1 टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हैं एलजी के इस टैबलेट में
  • 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है एलजी जी पैड 5 10.1 में
विज्ञापन
LG G Pad 5 10.1 टैबलेट को दक्षिण कोरिया में लॉन्च कर दिया गया है। अहम खासियतों की बात करें तो LG का यह टैबलेट 8,200 एमएएच बैटरी, क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आता है। यह टैबलेट एलजी जी पैड 4 का अपग्रेड है। एलजी जी पैड 5 10.1 में फुल-एचडी+ डिस्प्ले, मेटल फ्रेम, और एक रियर कैमरा है। टैबलेट में 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। टैबलेट को सिल्वर ह्यू रंग में उतारा गया है।
 

LG G Pad 5 10.1 price

एलजी जी पैड 5 10.1 टैबलेट की कीमत 440,000 कोरियाई वॉन (करीब 26,800 रुपये) है। यह सिल्वर ह्यू रंग में मिलेगा। इस टैबलेट को भारतीय मार्केट में पेश किए जाने की जानकारी नहीं दी गई है।
 

LG G Pad 5 10.1 specifications

एलजी जी पैड 5 10.1 टैबलेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलता है। इसमें 10.1 इंच का फुल-एचडी+ (1920x1200 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें 2.34 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूर पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

LG G Pad 5 10.1 टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी 8,200 एमएएच की है और यह क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और जीपीएस शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर टैबलेट के पिछले हिस्से पर दायीं तरफ किनारे पर मौज़ूद है। .

डुअल स्पीकर ग्रिल्स को यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के दोनों तरफ जगह मिली है। टैबलेट में एक सिम के लिए स्लॉट भी है। एलजी जी पैड 5 10.1 का डाइमेंशन 247.2x150.7x8 मिलीमीटर है और वज़न 498 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले10.10 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 821
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1920x1200 पिक्सल
रैम4 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
स्टोरेज32 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता8200 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »