10200mAh बैटरी,12GB RAM के साथ Lenovo Xiaoxin Pad Pro 12.7 लॉन्च, जानें फीचर्स

Lenovo Xiaoxin Pad Pro 12.7 में 12.7 इंच की 2.9K डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, P3 कलर गेमट और डॉल्बी विजन सपोर्ट शामिल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जुलाई 2024 13:30 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Xiaoxin Pad Pro 12.7 में 12.7 इंच की 2.9K डिस्प्ले दी गई है।
  • Lenovo Xiaoxin Pad Pro 12.7 में Mediatek Dimensity 8300 प्रोसेसर है।
  • Lenovo Xiaoxin Pad Pro 12.7 में 10,200mAh की बैटरी दी गई है।

Lenovo Xiaoxin Pad Pro 12.7 में 10,200mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने चीनी बाजार में नया Lenovo Xiaoxin Pad Pro 12.7 टैबलेट लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट दो वेरिएंट स्टैंडर्ड मॉडल और कम्फर्ट एडिशन में उपलब्ध है। दोनों मॉडल के स्पेसिफिकेशंस समान है, लेकिन कंफर्ट एडिशन को ज्यादा पढ़ने के लिए डिजाइन किया गया है। यहां हम आपको Lenovo Xiaoxin Pad Pro 12.7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lenovo Xiaoxin Pad Pro 12.7 Price


Lenovo Xiaoxin Pad Pro 12.7 के स्टैंडर्ड एडिशन के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,099 Yuan (लगभग 24,237 रुपये), 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 2,199 Yuan (लगभग 25,392 रुपये) और 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 2,499 Yuan (लगभग 28,856 रुपये) है। 
Advertisement

Lenovo Xiaoxin Pad Pro 12.7 के कंफर्ट एडिशन के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,399 Yuan (लगभग 27,701 रुपये) और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,599 Yuan (लगभग 30,011 रुपये) है। टैबलेट की पहली सेल 27 जुलाई से 2 अगस्त तक होगी।


Lenovo Xiaoxin Pad Pro 12.7 Specifications


Lenovo Xiaoxin Pad Pro 12.7 में 12.7 इंच की 2.9K डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, P3 कलर गेमट और डॉल्बी विजन सपोर्ट शामिल है। वहीं कंफर्ट एडिशन पेपर के समान पढ़ने का अनुभव प्रदान करता है। यह पेपर के समान टेक्स्चर और टच स्मूथनेस में 70 प्रतिशत ग्रोथ प्रदान करने के लिए अपनी 12.7 इंच डिस्प्ले पर कंफर्टेबल सॉफ्ट लाइट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। Lenovo का दावा है कि यह मॉडल पेपर फील को 63 प्रतिशत तक बढ़ाता है, जो उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो ईबुक या डॉक्यूमेंट पढ़ने की इच्छा रखते हैं।
Advertisement

दोनों वेरिएंट के बीच मेमोरी कॉन्फिगरेशन में अंतर है। दोनों वेरिएंट 8GB RAM के साथ 128GB/256GB स्टोरेज की पेशकश करते हैं, लेकिन स्टैंडर्ड एडिशन में 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज का ऑप्शन भी है। टैबलेट में Mediatek Dimensity 8300 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 10,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। टैबलेट में एक शानदार ऑडियो अनुभव प्रदान करने के लिए JBL ट्यून क्वाड-स्पीकर सेटअप भी है। Lenovo में लो लेटेंसी और कंप्रेंसिव एनोटेशन फीचर्स के साथ स्टाइलस सपोर्ट शामिल है। सॉफ्टवेयर का मैनेजमेंट Lenovo Xiaotian Beta द्वारा किया जाता है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.70 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 8300

फ्रंट कैमरा

हां

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

हां

बैटरी क्षमता

10200 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo Tablet

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.