• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • CES 2023: 12300mAh बैटरी, 12GB रैम, Dimensity 9000 चिप, OLED डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Extreme लॉन्च, जानें कीमत

CES 2023: 12300mAh बैटरी, 12GB रैम, Dimensity 9000 चिप, OLED डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Extreme लॉन्च, जानें कीमत

Lenovo Tab Extreme कंपनी की ओर से लेटेस्ट टैबलेट है जिसे CES 2023 में पेश किया गया है।

CES 2023: 12300mAh बैटरी, 12GB रैम, Dimensity 9000 चिप, OLED डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Extreme लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Lenovo

लेनोवो के इस टैब में Dimensity 9000 चिपसेट का इस्तेमाल किया  गया है

ख़ास बातें
  • । इस टैबलेट में 14.5 इंच OLED डिस्प्ले है।
  • इसमें 12300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
  • टैबलेट स्टोन ग्रे के सिंगल कलर में आता है।
विज्ञापन
CES 2023 में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मेकर कंपनियों की ओर से कई तरह के प्रोडक्ट लॉन्च किए गए हैं। इसमें Lenovo ने अपना टैबलेट भी लॉन्च किया है जिसे Lenovo Tab Extreme नाम दिया गया है। इस टैबलेट में 14.5 इंच OLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। यह Dolby Vision और HDR10+ को भी सपोर्ट करता है। इसमें 12300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसमें रीवर्स चार्जिंग फीचर भी है। टैबलेट की कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Lenovo Tab Extreme की कीमत, उपलब्धता

Lenovo Tab Extreme कंपनी की ओर से लेटेस्ट टैबलेट है जिसे CES 2023 में पेश किया गया है। यह 1,199 डॉलर (लगभग 99 हजार रुपये) की कीमत का बताया गया है। जो कि आने वाले समय में अमेरिका में उपलब्ध करवाया जाएगा। कंपनी के अधिकारिक पोस्ट के मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा टैबलेट है। टैबलेट स्टोन ग्रे के सिंगल कलर में आता है। अन्य मार्केट्स में इसकी उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
 

Lenovo Tab Extreme के स्पेसिफिकेशंस

जैसा कि पहले बताया गया है, इसमें 14.5 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। यह Dolby Vision और HDR10+ को भी सपोर्ट करता है। इस डिवाइस के साथ कंपनी ने Precision Pen 3 का सपोर्ट भी दिया है। लेकिन यह पेन अलग से एक्सेसरी के तौर पर खरीदा जा सकता है। साथ में कीबोर्ड और फोलियो को भी अलग से एक्सेसरी के रूप में पेश किया गया है। 

लेनोवो के इस टैबलेट में Dimensity 9000 चिपसेट का इस्तेमाल किया  गया है जिसे 12 जीबी रैम और 256 स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 12,300mAh की है जिसके लिए कंपनी का कहना है कि यह 12 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। चार्जिंग के लिए यह 68W चार्जर को सपोर्ट करता है। डिवाइस में रियर में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस मेन कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का सपोर्टिव कैमरा भी है। इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर है जिसमें RGB सेंसर भी दिया गया है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, USB-C 3.2 Gen 1 का सपोर्ट है। साथ ही डिस्प्ले आउट, रीवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स भी हैं। ऑडियो के लिए इस डिवाइस में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ JBL स्पीकर्स हैं। यह माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करता है। इसके डाइमेंशन 327.8 x 210.8 x 5.85mm और वजन 740 ग्राम है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »