लेनेवो इंडिया ने लॉन्च किया 5,499 रुपये का टैबलेट

लेनेवो इंडिया ने लॉन्च किया 5,499 रुपये का टैबलेट
विज्ञापन
त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए लेनेवो इंडिया नया बजट टैबलेट मार्केट में उतारा है। लेनेवो टैब 2 ए7-20 टैबलेट को 5,499 रुपये में लॉन्च किया गया है और यह जल्द ही मार्केट में उपलब्ध होगा।

गौर करने वाली बात है कि लेनेवो टैब 2 ए7-20 पहले से ही ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर छूट के साथ 4,999 रुपये में मिल रहा है।

इस टैबलेट में 7 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन  (1024x600 पिक्सल) है। टैबलेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 1 जीबी का रैम मौजूद होगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

लेनेवो टैब 2 ए7-20 एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह जल्द ही एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप में अपग्रेड होगा। हालांकि, तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। टैबलेट में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। लेनेवो टैब 2 ए7-20 सिर्फ वाई-फाई पर चलने वाला टैबलेट है। इसमें कोई सिम सपोर्ट मौजूद नहीं है। वाई-फाई के अलावा टैबलेट यूएसबी ओटीजी, माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा। डिवाइस को पावर देने का काम करेगी 3450 एमएएच की बैटरी।

लेनेवो इंडिया इससे पहले टैबलेट 2 ए7-30 का 2जी वेरिएंट 8,500 रुपये में लॉन्च किया था और 3जी वेरिएंट 11,800 रुपये में।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »