iQOO Pad 2 Pro, iQOO Pad 2 Pro स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, जानें सबकुछ

iQOO Pad 2 में 12.1 इंच की LCD डिस्प्ले होगी, जिसका 2.8K रेजॉल्यूशन और 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 मई 2024 13:22 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Pad 2 में 12.1 इंच की LCD डिस्प्ले होगी।
  • iQOO Pad 2 Pro में 13.1 इंच की LCD स्क्रीन होगी।
  • iQOO Pad 2 Pro में 11,500mAh की बड़ी बैटरी होगी।

iQOO Pad में 8GB रैम है।

Photo Credit: iQOO

iQOO ने कल चीन में एक लॉन्च इवेंट में iQOO Neo 9s Pro स्मार्टफोन को पेश किया, जिसमें Dimensity 9300+  प्रोसेसर दिया गया है। Neo 9s Pro के लॉन्च के अलावा ब्रांड ने iQOO Pad 2 और Pad 2 Pro टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करने के लिए एक पोस्टर भी जारी किया। यहां हम आपको iQOO Pad 2 और Pad 2 Pro टैबलेट के बारे में विस्तार से बता रहे है।


iQOO Pad 2, Pad 2 Pro की कीमत और कलर ऑप्शन


कीमत की बात की जाए तो iQOO Pad 2, Pad 2 Pro टैबलेट की कीमत का खुलासा 31 मई को किया जाएगा। दोनों टैबलेट ग्रे, सिल्वर और ब्लू जैसे तीन कलर्स में उपलब्ध होंगे। 


iQOO Pad 2 के स्पेसिफिकेशन


ब्रांड के अनुसार, iQOO Pad 2 में 12.1 इंच की LCD डिस्प्ले होगी, जिसका 2.8K रेजॉल्यूशन और 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी। Pad 2 में 10,000mAh की बैटरी होगी जो कि लगभग 11.5 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करेगी। यह Snapdragon 8s Gen 3v चिपसेट वाले दुनिया के पहले टैबलेट के तौर पर आएगा। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के वीबो पोस्ट के अनुसार, iQOO Pad 2 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। टैबलेट 44W चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8+128GB/8+256GB/12+256GB/12+512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे। 


Advertisement
iQOO Pad 2 Pro के स्पेसिफिकेशन


iQOO Pad 2 Pro में 13.1 इंच की LCD डिस्प्ले होगी जो 3.1K रेजॉल्यूशन और 900 निट्स तक की ब्राइनटेस प्रदान करेगी। डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी। iQOO Pad 2 Pro में 11,500mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 14.8 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करेगी। यह Dimensity 9300 Plus चिपसेट वाला पहला टैबलेट होगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि दोनों टैबलेट अन्य फीचर्स जैसे 3डी कूलिंग सिस्टम, रे ट्रेसिंग टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट और मॉन्स्टर+ मोड आदि से लैस होंगे। Pad 2 Pro में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। स्टोरेज के मामले में यह 8+256GB/12+256GB/12+512GB/16+512GB वेरिएंट में उपलब्ध होगा। टैबलेट में अन्य फीचर्स जैसे कि 8 स्पीकर और एक यूएसबी-सी जेन 1 पोर्ट होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  3. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  4. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  6. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  7. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  9. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  10. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.