आईपैड प्रो में है 12.9 इंच का डिस्प्ले, ऐप्पल पेंसिल के साथ किया गया लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 10 सितंबर 2015 12:50 IST
ऐप्पल ने आईपैड प्रो लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे 'ऑरिजनल आईपैड के बाद आईपैड से संबंधित सबसे बड़ी खबर' बताया है। आईपैड प्रो में 12.9 इंच का 2732x2048 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है।

(पढ़ें: आईपैड मिनी 4 बनाम आईपैड मिनी 3)

आईपैड प्रो सिल्वर, ग्रे, स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में इस साल नवंबर महीने में उपलब्ध होगा। आईपैड प्रो के 32जीबी (वाई-फाई) मॉडल की कीमत $799 होगी जबकि 128जीबी (वाई-फाई) मॉडल की  $949। वाई-फाई के साथ एलटीई सपोर्ट वाला 128जीबी वेरिएंट $1079 में मिलेगा।

(यह भी पढ़ें: आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस लॉन्च, 3डी टच डिस्प्ले से हैं लैस)

आईपैड प्रो में नए ए9एक्स चिप का इस्तेमाल किया गया है जो पुराने आईपैड डिवाइस में इस्तेमाल किए गए चिपसेट से 1.8 गुना ज्यादा तेज है। ऐप्पल वर्ल्डवाइड मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट फिल स्किलर ने बताया कि आईपैड प्रो पिछले 6 महीने में बेचे गए ज्यादातर पर्सनल कंप्यूटर से ज्यादा तेज है। ऐप्पल का कहना है कि नए आईपैड प्रो में 4के रिज़ॉल्यूशन वाले तीन वीडियो एक बार में एडिट किए जा सकते हैं।
आईपैड प्रो 6.9 मिलीमीटर पतला है और इसमें 10 घंटे की बैटरी लाइफ है। आईपैड प्रो नए मैगनेटिक कनेक्टर है जो नए कीबोर्ड कवर को इस्तेमाल करने के काम आएगा। इस कीबोर्ड कवर में आईपैड का कवर होने के साथ फिज़िकल कीबोर्ड है। ऐप्पल ने इस मौके पर ऐप्पल पेंसिल को भी पेश किया। यह आईपैड प्रो के लिए स्टायलस है। मेल और नोट्स जैसे आईओएस ऐप्स को अपेडट किया गया है ताकि ऐप्पल पेंसिल के जरिए इनका इस्तेमाल हो सके। ऐप्पल पेंसिल की कीमत $99 और आईपैड कीबोर्ड कवर की कीमत $169, इन दोनों डिवाइस को नवंबर में उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

(पढ़ें: आईपैड प्रो बनाम आईपैड एयर 2)

आईपैड प्रो चार स्पीकर के साथ आएगा। आईपैड खुद ही वॉल्यूम को बैलेंस करेगा। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि यूज़र ने आईपैड कैसे पकड़ा है।
Advertisement

ऐप्पल ने आईपैड मिनी 4 को भी पेश किया। इसके स्पेसिफिकेशन पिछले साल लॉन्च किए गए आईपैड एयर 2 जैसे ही हैं। इसकी कीमत $399 है। आईपैड मिनी 2 की कीमत में कटौती की गई है और यह अब $269 में मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  3. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  2. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  3. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  4. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  5. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  7. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  9. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.