आईपैड मिनी 4 की कीमत का खुलासा

विज्ञापन
कुणाल दुआ, अपडेटेड: 11 सितंबर 2015 12:24 IST
ऐप्पल ने सेन फ्रांसिसको में आयोजित एक इवेंट में कई डिवाइस लॉन्च किए। इन प्रोडक्ट में से आईफोन 6एस, आईफोन 6एस प्लस, आईपैड प्रो और ऐप्पल टीवी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी। हालांकि, एक प्रोडक्ट ऐसा भी था जिसे कंपनी ने इसी इवेंट में लॉन्च किया पर इसे लेकर चर्चा बेहद कम हुई। हम बात कर रहे हैं आईपैड मिनी 4 की।

आईपैड एयर 2 के स्पेसिफिकेशन से लैस आईपैड मिनी 4 ऐप्पल का नया 7 इंच का फ्लैगशिप टैबलेट है। ऐप्पल ने लॉन्च इवेंट में ही इस डिवाइस की अमेरिकी कीमत का ऐलान किया था। इस टैबलेट की भारत में कीमत क्या होगी, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

(यह भी देखें: आईपैड मिनी 4 बनाम आईपैड एयर 2)

एनडीटीवी गैजेट्स को जानकारी मिली है कि भारत में आईपैड मिनी 4 की कीमत 28,900 रुपये से शुरू होगी। इतने पैसे खर्चकर यूज़र 16जीबी (सिर्फ वाई-फाई) वेरिएंट खरीद पाएंगे। 64जीबी वाई-फाई ऑन्ली आईपैड मिनी 4 की कीमत 35,900 रुपये होगी जबकि 128जीबी वेरिएंट 42,900 रुपये में मिलेगा। आईपैड मिनी 4 का 16जीबी (वाई-फाई + सेलुलर) वेरिएंट 38,900 रुपये में और 64जीबी वेरिएंट 45,900 रुपये में मिलेगा। 128जीबी वाले वेरिएंट के लिए 52,900 रुपये खर्चने होंगे। हालांकि, अभी तक हैंडसेट के भारत में पेश किए जाने की तारीख का पता नहीं चला है।
Advertisement

ऐप्पल ने आईपैड मिनी 4 स्मार्टकवर भी पेश किया है। यह चारकोल ग्रे, व्हाइट, मिडनाइट ब्लू, रेड, स्टोन, ब्लू, ऑरेंज, पिंक, लेवेंडर और टॉरक्वेज कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा व इसकी कीमत 2,900 रुपये होगी। वहीं, आईपैड मिनी 4 सिलिकॉन केस की कीमत 4,900 रुपये होगी।
Advertisement

आईपैड मिनी 4 टैबलेट 7.9 इंच के 2048x1536 रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें सेकेंड जेनरेशन ए8 चिप का इस्तेमाल किया गया है जबकि आईपैड एयर 2 ए8एक्स चिपसेट के साथ आता है। आईपैड मिनी 4 के बाकी स्पेसिफिकेशन आईपैड एयर 2 जैसे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.