Infinix Xpad vs Redmi Pad SE 4G: कौन सा बजट टैबलेट ज्यादा बेहतर?

भारत में बजट टैबलेट का बाजार एक बार फिर बढ़ता नजर आ है। मार्केट में Redmi, Lenovo, Samsung, Honor सहित कई अन्य ब्रांड मौजूद है। इसमें अब Infinix भी एंट्री कर रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अगस्त 2024 20:23 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Pad SE 4G के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है
  • फिलहाल Infinix XPad की कीमत का खुलासा किया जाना बाकी है
  • XPad Helio G99 Ultimate और Pad SE 4G टैबलेट Helio G85 SoC से लैस है

Redmi Pad SE 4G के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज ऑप्शन को 10,999 रुपये है

Photo Credit: Redmi

भारत में बजट टैबलेट का बाजार एक बार फिर बढ़ता नजर आ है। मार्केट में Redmi, Lenovo, Samsung, Honor सहित कई अन्य ब्रांड मौजूद है। इसमें अब Infinix भी एंट्री कर रहा है। कंपनी ने Infinix Xpad बजट टैबलेट को पेश किया है, जिसकी कीमत का खुलासा होना अभी बाकी है। वहीं, पिछले महीन के आखिर में Redmi ने Pad SE 4G को भारत में लॉन्च किया था, जो किफायती टैबलेट के रूप में आता है और कई प्रतियोगी स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। यूं तो हम अभी नहीं जानते कि Infinix अपने टैबलेट को किस कीमत में लॉन्च करने वाली है, लेकिन यदि अफवाहों पर ध्यान दें तो टैबलेट बजट सेगमेंट में ही लॉन्च हो सकता है। इसलिए हम यहां Infinix Xpad और Redmi Pad SE 4G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को यहां आमने-सामने रखने वाले हैं, जो आपको इनके बीच का अंतर या समानताओं को समझने का मौका देगा। तो बिना देरी किए चलिए तुलना शुरू करते हैं।
 

डिजाइन और डिस्प्ले

Infinix Xpad में 11-इंच साइज का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और 440 nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। वहीं, Redmi Pad SE 4G में HD+ रिजॉल्यूशन वाला 8.7-इंच LCD डिस्प्ले पैनल मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 600 nits की पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करता है। Redmi टैबलेट में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलता है। हालांकि, Infinix के डिस्प्ले प्रोटेक्शन की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

वहीं, Infinix टैबलेट में मेटल यूनिबॉडी फ्रेम मिलता है, जबकि Redmi टैबलेट को प्लास्टिक बिल्ड के साथ पेश किया गया है। दोनों फ्लैट डिस्प्ले और बैक पैनल के साथ आते हैं। Xpad की मोटाई और वजन की जानकारी बाहर नहीं आई है, लेकिन Redmi टैबलेट की मोटाई 8.8mm और वजन 370 ग्राम है। 
 

बैटरी, सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी

Infinix Xpad में 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh क्षमता की बैटरी मिलती है। वहीं, टैबलेट Android 14 पर आधारित XOS कस्टम स्किन पर चलता है। दूसरी ओर Redmi Pad SE 4G में 10W चार्जिंग सपर्ट के साथ 6,650mAh बैटरी दी गई है। Xiaomi ने इस टैबलेट को Android 14 पर आधारित HyperOS कस्टम स्किन के साथ पेश किया है।
Advertisement

Infinix टैबलेट में ChatGPT-पावर्ड वॉयस असिस्टेंट शामिल है। टैबलेट में USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, क्वाड स्पीकर और LTE कनेक्टिविटी शामिल हैं। वहीं, Redmi टैबलेट भी USB Type-C पोर्ट, डुअल सिम स्लॉट, Dolby Atmos सपोर्टेड स्टीरियो स्पीकर और लो ब्लू लाइट के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन से लैस आता है।
 

हार्डवेयर

Infinix XPad MediaTek Helio G99 Ultimate प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे 8GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़े जाने की अफवाह है। वहीं, दूसरी ओर Redmi Pad SE 4G में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर मिलता है। रेडमी टैबलेट में 4GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज शामिल है। माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement
 

कैमरा सेटअप

Infinix Xpad में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का शूटर दिया गया है। वहीं, Redmi Pad SE 4G में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है।
 

कीमत

Infinix ने हाल ही में Xpad की आधिकारिक माइक्रोसाइट को लाइव किया था, लेकिन बाद में इस लिस्टिंग को हटा दिया गया। फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा किया जाना बाकी है। हालांकि, कहा जा रहा है कि यह टैबलेट नाइजीरिया में ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है, जिसके 4GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत NGN 2,51,800 (लगभग 13,500 रुपये) और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत NGN 2,83,800 (लगभग 15,000 रुपये) है। इसे नाइजीरिया में ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर ऑप्शन में दिखाया गया है।

Redmi Pad SE 4G के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज ऑप्शन को 10,999 रुपये, जबकि 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। कंपनी इसका कवर भी लाई है, जो क्विक स्‍टैंड की तरह काम करता है और इसका दाम 999 रुपये है। टैबलेट को ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Metal build and slim design
  • Very good battery life
  • Quad speakers with Dolby Atmos
  • Good 90Hz display
  • Android 14-based HyperOS
  • Bad
  • Slow charging
  • Weak chipset
  • No fingerprint scanner
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 680

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.