Infinix का पहला टैबलेट XPad लॉन्च होगा 4GB रैम, 7000mAh बैटरी के साथ! लीक हुए डिटेल्स

अपकमिंग टैबलेट में 7000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 अगस्त 2024 20:30 IST
ख़ास बातें
  • Infinix का पहला टैबलेट XPad ऑनलाइन लीक्स में सामने आ गया है।
  • यह 4GB रैम के साथ आ सकता है।
  • टैबलेट में 256 जीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

Infinix XPad में MediaTek Helio G99 Ultimate चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Photo Credit: Naijaandroidarena

Infinix स्मार्टफोन्स के अलावा अब टैबलेट मार्केट में भी जल्द एंट्री कर सकती है। कंपनी के पहले टैबलेट को लेकर अफवाहें इस वक्त जोरों पर हैं। कयास है कि कंपनी अपना पहला टैबलेट अफॉर्डेबल प्राइस रेंज में जल्द पेश कर सकती है। इसका नाम XPad हो सकता है। अब इसके रेंडर्स, स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक के माध्यम से सामने आए हैं। 

Infinix का पहला टैबलेट XPad ऑनलाइन लीक्स में सामने आ गया है। इस टैबलेट में तीन कलर ऑप्शंस मिल सकते हैं जिनमें ब्लू, ग्रे और गोल्ड शामिल (via)होंगे। डिस्प्ले 11 इंच का हो सकता है जो कि LCD पैनल होगा। इसमें 1080x2400 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। इस टैबलेट में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। 
Advertisement

XPad में MediaTek Helio G99 Ultimate चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह चिपसेट बजट स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है। रैम क्षमता की बात करें तो यह 4GB रैम के साथ आ सकता है। यहां पर कहा जा सकता है कि यह टैबलेट मल्टी टास्किंग के मामले में निराश कर सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें Android 14. बेस्ड Infinix XOS दिया जा सकता है। टैबलेट में 256 जीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।  

XPad में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसके साथ में एक सेकंडरी सेंसर भी मौजूद हो सकता है। यह दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का हो सकता है। वहीं, फ्रंट में वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा यहां मिल सकता है। 
Advertisement

अपकमिंग टैबलेट में 7000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। यह WiFi-only वेरिएंट में ही लॉन्च होगा। इसमें सेल्युलर कनेक्टिविटी नहीं बताई गई है। प्राइसिंग के बारे में यहां पर संकेत नहीं दिया गया है। लेकिन टैबलेट के औसत स्पेसिफिकेशंस देखकर कहा जा सकता है यह एक बजट टैबलेट हो सकता है। Samsung और Xiaomi जैसे ब्रैंड्स के टैबलेट से कंपनी को कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ सकता है। अब देखने वाली बात होगी Infinix अपने पहले टैबलेट को किस प्राइस रेंज में लॉन्च करती है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.