आईबॉल ने लॉन्च किया रोटेटिंग कैमरे वाला टैबलेट, कीमत व स्पेसिफिकेशन जानें

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2015 10:32 IST
जून महीने में रोटेटिंग कैमरे से लैस एंडी अवोंते 5 स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद आईबॉल ने इस फ़ीचर के साथ अपना स्लाइड अवोंते 7 टैबलेट पेश किया है।
 
आईबॉल स्लाइड अवोंते 7 टैबलेट की कीमत 10,999 रुपये है और इसमें 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है जिसे घुमाया जा सकता है। यानी एक कैमरा ही रियर और फ्रंट कैमरे के तौर पर काम करेगा। यह इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत है। कंपनी का कहना है कि स्लाइड अवोंते 7 रोटेटिंग कैमरे से लैस 'भारत का पहला टैबलेट' है। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया है कि स्लाइड अवोंते 7 मार्केट में उपलब्ध है।

इस टैबलेट की दूसरी बड़ी खासियत डुअल-सिम सपोर्ट और वॉयस फ़ीचर है। यह 3जी सपोर्ट के साथ आएगा। आईबॉल स्लाइड अवोंते 7  में 1 जीबी का रैम है। इसमें कई भाषाओं को सपोर्ट करने वाला कीबोर्ड मौजूद है और यह 21 क्षेत्रीय भाषाओं के पढ़ने व लिखने के सपोर्ट के साथ आएगा।

टैबलेट में 7 इंच का डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 1200x800 पिक्सल है। एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलने वाले स्लाइड अवोंते 7 टैबलेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और यह माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) को भी सपोर्ट करता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो यह 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीआरएस/ एज और जीपीएस से लैस होगा। इसमें 2800 एमएएच की बैटरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.