Huawei MatePad T10 और MatePad T10s किड्स कॉर्नर जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें अन्य स्पेसिफिकेशन

Huawei MatePad T10 वाई-फाई वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग 14,000 रुपये है, जबकि Huawei MatePad T10s वाई-फाई वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग 18,200 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 सितंबर 2020 17:47 IST
ख़ास बातें
  • Huawei MatePad T10 में मौजूद है 9.7 इंच आईपीएस डिस्प्ले
  • Huawei MatePad T10s में दी गई है 10.1 इंच आईपीएस स्क्रीन
  • दोनों ही टैबलेट्स 5,100 एमएएच की बैटरी से लैस हैं

Huawei MatePad T10 और MatePad T10s में मौजूद है 5 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा

Huawei MatePad T10 और MatePad T10s को कंपनी के लेटेस्ट टैबलेट्स के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह दोनों ही मॉडल Huawei HiSilicon Kirin 710A प्रोसेसर से लैस है, जो कि EMUI 10.1 पर काम करते हैं। यह टैबलेट्स Kids Corner के साथ प्री-लोडेड आते हैं, जो कि पेरेंट्स को कुछ कॉन्टेंट पर प्रतिबंध लगाने की अनुमति देता है। हुवावे ने इन टैबलेट्स में डार्क मोड भी दिया है। मैटपैड टी10 और मैटपैड टी10एस इसके अलावा गूगल मोबाइल सर्विस और गूगल प्ले के बजाय हुवावे मोबाइल सर्विस (HMS) और हुवावे ऐप गैलेरी के साथ आता है। इन टैबलेट्स में आपको Wi-Fi और LTE वर्ज़न मिलेंगे।
 

Huawei MatePad T10, MatePad T10s price, sale

हुवावे मैटपैड टी10 वाई-फाई वेरिएंट के 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 159.90 (लगभग 14,000 रुपये) है, जबकि Huawei MatePad T10 वाई-फाई 2 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179.90 (लगभग 15,600 रुपये) है। इसके LTE वेरिएंट की बात करें तो इसका 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम EUR 199.90 (लगभग 17,300 रुपये) है।
Advertisement
 

Huawei MatePad T10s

हुवावे मैटपैड टी10एस वाई-फाई वेरिएंट के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 209.90 (लगभग 18,200 रुपये) है, वहीं Huawei MatePad T10s के LTE वर्ज़न की कीमत  EUR 249.90 (लगभग 21,700 रुपये) है। इस टैबलेट में वाई-फाई 3 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल भी है, जिसकी कीमत EUR 229.90 (लगभग 19,900 रुपये) है, वहीं इसका एलटीई विकल्प EUR 279.90 (लगभग 24,300 रुपये) का है।

हुवावे मैटपैड टी10 के 2 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के वाई-फाई और एलटीई वर्ज़न की सेल इटली में सितंबर के अंत में शुरू होगी। वहीं, वाई-फाई के 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की सेल Huawei MatePad T10s के साथ अक्टूबर की शुरुआत में शुरू होगी
Advertisement

हुवावे मैटपैड टी10 और मैटपैड टी10एस के अन्य मार्केट की कीमत व लॉन्च तारीख को लेकर कोई जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।
 

Huawei MatePad T10 specifications

हुवावे मैटपैड टी10 एंड्रॉयड 10 आधारित EMUI 10.1 पर काम करता है। इसमें 9.7 इंच आईपीएस डिस्प्ले के साथ 1,280x800 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 156 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी फीचर है। यह टैबलेट ऑक्टा-कोर HiSilicon Kirin 710A प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और Mali G51 GPU से लैस है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो इसमें आपको 32 जीबी का विकल्प मिलेगा, जिसमें 512 जीबी तक माइक्रो एसडी सपोर्ट भी मौजूद होगा।
Advertisement

हुवावे मैटपैड टी10 में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जो कि f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा सेल्फी के लिए इसमें f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो इस टैबलेट में LTE (वैकल्पिक), Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें बिल्ट-इन एक्सेलेरोमीटर है। टैबलेट में 5,100 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। साथ ही इसमें आपको स्टीरियो स्पीकर भी मिलेंगे। डायमेंशन की बात करें, तो 240.2x159x7.85mm के इस टैबलेट का वज़न 450 ग्राम है।
Advertisement
 

Huawei MatePad T10s specifications

हुवावे मैटपैड टी10एस एंड्रॉयड 10 आधारित EMUI 10.1 पर काम करता है। इसमें 10.1 इंच आईपीएस डिस्प्ले के साथ 1,920x1,200 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 224पीपीआई पिक्सल डेंसिटी फीचर की गई है। यह टैबलेट HiSilicon Kirin 710A प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और Mali G51 GPU से लैस है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो इसमें आपको 64 जीबी स्पेस मिलेगा, जिसमें 512 जीबी तक माइक्रो एसडी सपोर्ट भी मौजूद होगा।

फोटोग्राफी व वीडियो के लिए हुवावे मैटपैड टी10एस में f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें भी f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें, तो हुवावे मैटपैड टी10एस में LTE (वैकल्पिक), Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें एक्सेलेरोमीटर है। टैबलेट में 5,100 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। साथ ही इसमें एक्सीलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट और प्रोक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। टैबलेट में स्टीरियो स्पीकर भी दिया गया है।

हुवावे मैटपैड टी10एस में भी 5,100 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। डायमेंशन की बात करें, तो 240.2x159x7.85mm के इस टैबलेट का वज़न 450 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

9.70 इंच

प्रोसेसर

हुआवई हिसिलिकन किरिन 710ए

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1280x800 पिक्सल

रैम

2 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

स्टोरेज

16 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.10 इंच

प्रोसेसर

हुआवई हिसिलिकन किरिन 710ए

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

रैम

2 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  3. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.