Huawei MatePad SE 11 टैबलेट 8GB रैम, 7700mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें डिटेल

Huawei MatePad SE 11 में 11 इंच TFT LCD (IPS) डिस्प्ले पैनल है जिसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन है।

Huawei MatePad SE 11 टैबलेट 8GB रैम, 7700mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें डिटेल

Photo Credit: Huawei

Huawei MatePad SE 11 में 11 इंच TFT LCD (IPS) डिस्प्ले पैनल है जिसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन है।

ख़ास बातें
  • टैबलेट में 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  • इसमें 4 जीबी, 6 जीबी, और 8 जीबी रैम वेरिएंट्स आते हैं।
  • कंपनी ने 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है।
विज्ञापन
Huawei ने अपना नया टैबलेट Huawei MatePad SE 11 लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने अफॉर्डेबल टैबलेट कहा है। यह 8 जीबी तक रैम से लैस है। इसमें 11 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। टैबलेट में कंपनी ने 7700mAh की बैटरी दी है। इसके फ्रंट और बैक, दोनों तरफ कैमरा दिए गए हैं। रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है, जबकि सामने की तरफ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। 
 

Huawei MatePad SE 11 price

Huawei MatePad SE 11 की कीमत के बारे में कंपनी ने अभी तक जानकारी नहीं दी है। लेकिन कंपनी ने इसे अफॉर्डेबल टैबलेट के तौर पर लॉन्च किया है। प्राइस का खुलासा कंपनी जल्द ही कर सकती है। यह Crystal Blue और Nebula Gray कलर्स में लॉन्च किया गया है। 
 

Huawei MatePad SE 11 specifications

Huawei MatePad SE 11 में 11 इंच TFT LCD (IPS) डिस्प्ले पैनल है जिसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन है। इसमें 85 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो है। टैबलेट में 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें 100 प्रतिशत sRGB कलर गेमट का सपोर्ट है। रीडिंग के लिए इसमें eBook मोड भी दिया गया है। कंपनी ने प्रोसेसर के बारे में डिटेल्स नहीं दी हैं। यह HarmonyOS 2.0 पर रन करता है। इसमें 4 जीबी, 6 जीबी, और 8 जीबी रैम वेरिएंट्स का ऑप्शन दिया गया है। स्टोरेज के लिए टैबलेट में 64 जीबी और 128 जीबी का ऑप्शन मिल जाता है। 

कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो इसमें रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 7700mAh की है। साथ में कंपनी ने 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। डिवाइस के साथ कंपनी ने M-Pen Lite stylus का सपोर्ट भी दिया है जिससे इस पर ड्राइंग, नोट मेकिंग आदि फीचर्स भी उपलब्ध हो जाते हैं। टैबलेट Wi-Fi (2.4GHz और 5GHz), Bluetooth 5.1, USB Type-C पोर्ट की कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसके डाइमेंशन 252.3 x 163.8 x 6.9mm और वजन 475 ग्राम है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »