50MP कैमरा, 10100mAh बैटरी के साथ Huawei MatePad 12 X (2025) लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Huawei ने जर्मनी में Huawei MatePad 12 X (2025) लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2025 11:42 IST
ख़ास बातें
  • Huawei MatePad 12 X (2025) में 12 इंच की 2.8K एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।
  • Huawei MatePad 12 X (2025) में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Huawei MatePad 12 X (2025) में ऑक्टा कोर Kirin T92B प्रोसेसर से लैस है।

Huawei MatePad 12 X (2025) में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने जर्मनी में Huawei MatePad 12 X (2025) लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस है। इस टैबलेट में 12 इंच की 2.8K पेपरमैट डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। MatePad 12 X (2025) में हीट डिसिपेशन के लिए PCBA लेवल 3D डिस्पेंसिंग है। इस टैबलेट में 10,100mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Huawei MatePad 12 X (2025) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Huawei MatePad 12 X (2025) Price

कीमत की बात की जाए तो Huawei MatePad 12 X (2025) के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 649 (लगभग 66,000 रुपये) है। यह टैबलेट दो कलर्स जैसे कि ग्रीन और व्हाइट में उपलब्ध है।

Huawei MatePad 12 X (2025) Features & Specifications

Huawei MatePad 12 X (2025) में 12 इंच की 2.8K एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूश 1840x2800 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और ब्राइटनेस लेवल 1,000 निट्स है। डिस्प्ले ट्रिपल TÜV रीनलैंड सर्टिफिकेशन से लैस है। यह एक पेपरमैट डिस्प्ले है, जो प्रकाश और धूप के प्रभाव को कम करता है। इस टैबलेट में 10,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह टैबलेट HarmonyOS 4.3 पर काम करता है। इसमें 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह टैबलेट ऑक्टा कोर Kirin T92B प्रोसेसर से लैस है। MatePad 12 X (2025) में सीबीए-लेवल 3डी डिस्पेंसिंग और बेहतर हीट डिसिपेशन के लिए 3डी वेपोर कूलिंग चैंबर है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Huawei टैबलेट के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। MatePad 12 X (2025) के फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 1080p रेजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। यह टैबलेट 6 स्टीरियो स्पीकर से लैस है और वन-टच स्प्लिट-स्क्रीन फीचर का सपोर्ट करता है। यह Huawei M-Pencil Pro के साथ कंपेटिबल है।

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.00 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x1840 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10100 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  2. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  3. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  4. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  6. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  8. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  9. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  10. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.