HONOR Pad X8a टैबलेट 4GB रैम, 8300mAh बैटरी, 11 इंच डिस्‍प्‍ले के साथ लॉन्‍च, खरीदने पर Free मिलेगा बैक कवर, जानें प्राइस

HONOR Pad X8a में 11 इंच का फुलएचडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 सितंबर 2024 14:49 IST
ख़ास बातें
  • HONOR Pad X8a टैब भारत में लॉन्‍च
  • 12999 रुपये हैं इसके दाम
  • 4 स्‍पीकर दिए गए हैं, हाई-रेस स्‍पीकर का सपोर्ट

HONOR Pad X8a में 11 इंच का FHD TFT एलसीडी डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 1920 x 1200 पिक्‍सल्‍स है।

Photo Credit: Amazon

HONOR Pad X8a Launched : ऑनर ने भारत में एक नया टैबलेट HONOR Pad X8a लॉन्‍च क‍र दिया है। इसमें 11 इंच का फुलएचडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। 4 जीबी रैम दी गई है, जिसे और 4जीबी तक एक्‍सटेंड कर पाएंगे। यह स्‍नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ पैक आता है। चार स्‍पीकर्स दिए गए हैं। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है और 8300 एमएएच की बैटरी से पैक्‍ड है। 
 

HONOR Pad X8a Price in india, availability

HONOR Pad X8a को स्‍पेस ग्रे कलर में लाया गया है। दाम 4+128GB मॉडल के लिए 12,999 रुपये हैं। इसे एमेजॉन से खरीदा जा सकेगा। खास यह है कि कंपनी टैबलेट खरीदने पर HONOR Flip कवर को फ्री में दे रही है। 
 

HONOR Pad X8a Specifications, features 

HONOR Pad X8a में 11 इंच का FHD TFT एलसीडी डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 1920 x 1200 पिक्‍सल्‍स है। यह 90 हर्त्‍ज तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्‍प्‍ले की पीक ब्राइटनैस 400 निट्स है। कंपनी का दावा है कि उसके डिस्‍प्‍ले को लो ब्‍लू लाइट सर्टिफ‍िकेशन मिला है, जिसका मतलब है कि यह आंखों को कम से कम प्रभावित करता है। 

HONOR Pad X8a में क्‍वालकॉम स्‍नैपड्रैनग 680 प्रोसेसर की ताकत है। उसके साथ एड्रिनो 610 जीपीयू दिया गया है। 4 जीबी रैम है जिसे 4जीबी तक वर्चुअल एक्‍सटेंड कर सकते हैं। इसमें 128 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज है। एसडी कार्ड लगाकर स्‍टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।  

HONOR Pad X8a रन करता है लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर जिस पर मैजिकओएस8 की लेयर है। इसमें 5 एमपी का बैक और 5 एमपी का ही फ्रंट कैमरा दिया गया है। 4 स्‍पीकर लगे हैं, जो हाई-रैस ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। टैब में 8300 एमएएच बैटरी है,  जिसे यूएसबी टाइप-सी पोर्ट की मदद से फुल कर पाएंगे। टैब का वजन 495 ग्राम है।
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 680

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8300 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  2. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  3. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  4. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  5. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  6. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  7. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  9. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.