गूगल पिक्सल सी टैबलेट लॉन्च, एंड्रॉयड 6.0 से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 सितंबर 2015 13:24 IST
गूगल ने मंगलवार को आयोजित एक लॉन्च इवेंट में अपने नए नेक्सस स्मार्टफोन के साथ क्रोमकास्ट डॉन्गल लॉन्च किए। इस इवेंट में नए गूगल पिक्सल सी टैबलेट को भी पेश किया गया। कंपनी ने बताया कि नया टैबलेट उसके पिक्सल सीरीज का हिस्सा है जिसके तहत अब तक दो क्रोमबुक पिक्सल लैपटॉप लॉन्च किए जा चुके हैं।

कंपनी ने यह जानकारी दी कि पिक्सल लाइन-अप का विस्तार किया जा रहा है और इसकी शुरुआत पहले एंड्रॉयड टैबलेट से होगी। डिजाइन की बात की जाए तो कंपनी ने दावा किया है कि पिक्सल सी दिखने में पिक्सल क्रोमबुक लैपटॉप जैसा ही होगा।

एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले पिक्सल सी टैबलेट की भिड़ंत ऐप्पल के आईपैड प्रो और माइक्रोसॉफ्ट के सर्फेस प्रो 3 टैबलेट से होगी। गूगल के पिक्सल सी टैबलेट के दो स्टोरेज वेरिएंट होंगे। 32 जीबी स्टोरेज वाले डिवाइस की कीमत 499 डॉलर (करीब 32,800 रुपये) है और 64 जीबी की 599 डॉलर (करीब 39,500 रुपये)। टैबलेट के साथ पिक्सल सी कीबोर्ड को भी पेश किया गया, जिसके लिए अलग से 149 डॉलर (करीब 10,000 रुपये) चुकाने होंगे। गूगल ने घोषणा की है कि पिक्सल सी टैबलेट व पिक्सल कीबोर्ड क्रिसमस की छुट्टियों से पहले उपलब्ध करा दिया जाएगा। हालांकि, स्पष्ट तौर से समय के बारे में जानकारी नहीं दी। अन्य नेक्सस डिवाइस की तरह पिक्सल सी टैबलेट भी गूगल स्टोर पर मिलेगा।
पिक्सल सी टैबलेट को गूगल द्वारा बनाए गए फुल-साइज कीबोर्ड को चुंबकीय तौर से कनेक्ट किया जा सकता है और इसे 100 से 135 डिग्री तक घुमाना भी संभव होगा। टैबलेट ब्लूटूथ के जरिए कीबोर्ड से कनेक्ट होगा।

गूगल पिक्सल सी टैबलेट में 10.2 इंच (2560x1800 पिक्सल) का डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर एनवीडिया टेग्रा एक्स1 चिपसेट के साथ 256-कोर एनवीडिया मैक्सवेल जीपीयू होगा। डिवाइस को स्पीड देगा 3 जीबी का रैम और इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मौजूद होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.