Dell ने किया वॉयस कॉलिंग टैबलेट Venue 7 3741 लॉन्च, कीमत 7,999 रुपये

Dell ने किया वॉयस कॉलिंग टैबलेट Venue 7 3741 लॉन्च, कीमत 7,999 रुपये
विज्ञापन
डेल (Dell) ने गुरुवार को नया टैबलेट पेश किया। अपने वेन्यू 7 (Venue 7) रेंज का विस्तार करते हुए कंपनी ने डेल वेन्यू 7 3741 (Dell Venue 7 3741) टैबेलट को बाजार में उतारा है। यह एक बजट वॉयस कॉलिंग टैबलेट है जो भारत में 7,999 रुपये में उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि बजट रेंज का टैबलेट होने के बावजूद इसकी परफॉर्मेंस शानदार है।

Dell Venue 7 3741 सिंगल सिम डिवाइस है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। Venue 7 3741 में 6.95 इंच का एचडी (1024x600 pixels) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह Intel Atom Processor Z3735G पर रन करेगा और साथ में मौजूद होगा 1GB का रैम (RAM)।

टैबलेट में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि वीडियो चैट के लिए 0.3 मेगापिक्सल (VGA रिजॉल्यूशन) का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। Dell Venue 7 3741 की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64GB तक के) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। डिवाइस में 3G, माइक्रो-यूएसबी 2.0, वाई-फाई 802.11 b/g/n और ब्लूटूथ 4.0 कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं। टैबलेट में 4100mAh की बैटरी है और वजन 315 ग्राम।
 
dell_venue_3741_side

लॉन्च के मौके पर डेल इंडिया (Dell India) के वाइस प्रेसिडेंट (कंज्यूमर और स्मॉल बिजनेस) पी कृष्णकुमार ने कहा, "Venue 7 3741 टैबलेट उन लोगों के लिए है जो ज्यादा से ज्यादा इनफॉर्मेशन कंज्यूम करना चाहते है। इसके साथ डिवाइस की परफॉर्मेंस भी अच्छी होनी चाहिए। चाहे आप कहीं भी हों या फिर कुछ भी कर रहे हों, इस डिवाइस के जरिए एक वक्त में कई काम को आसानी से निपटा सकते हैं।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »