BSNL का Free SIM ऑफर अब 31 जनवरी तक, दो प्लान में हुए बदलाव

BSNL ने अपने तमिलनाडु सर्कल में 186 रुपये के प्लान वाउचर और 199 रुपये के स्पेशल टैरिफ में भी बदलाव किए हैं। 186 रुपये के प्लान वाउचर की कीमत अब 199 रुपये होगी और यह 28 दिन की वैधता के वजाय 30 दिन तक के लिए वैध होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2020 17:47 IST
ख़ास बातें
  • BSNL का फ्री सिम ऑफर नंबर में किया गया था पेश
  • दिसंबर में भी हुआ था फ्री-सिम ऑफर का विस्तार
  • कंपनी ने तमिलनाडु सर्कल वेबसाइट पर दी ऑफर की जानकारी

BSNL ने अपने 1,999 रुपये के प्रीपेड प्लान में भी Eros Now सब्सक्रिप्शन का विस्तार किया था

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने फ्री सिम ऑफर में विस्तार करते हुए, इसे 31 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया है। राज्य के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी ने इसकी जानकारी तमिलनाडु वेबसाइट के माध्यम से दी है। यह ऑफर पहले नवंबर महीने में लॉन्च किया गया था, जो कि 28 नवंबर तक ही लागू था। हालांकि, इसके बाद इसे दोबारा लाया गया जिसकी वैधता 1 जनवरी तक थी। हालांकि, अब एक बार फिर इस ऑफर में विस्तार किया गया है। इसके अलावा बीएसएनएल ने 186 रुपये के प्लान वाउचर और 199 रुपये के स्पेशल टैरिफ वाउचर में भी बदलाव किए गए हैं।

BSNL ने ऐलान किया है कि फ्री सिम ऑफर अब 31 जनवरी 2020 तक लागू रहेगा। सभी ग्राहक नई सिम या फिर अन्य ग्राहक बीएसएनएल में पोर्ट करने के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जिसमें आपको फ्री सिम प्राप्त होगी। हालांकि, फ्री सिम पाने के लिए ग्राहकों को 100 रुपये का फर्स्ट रीचार्ज कूपन (FRC) रीचार्ज कराना होगा। कंपनी ने अपनी तमिलनाडू सर्कल वेबसाइट पर इसे अपडेट किया है। OnlyTech, की रिपोर्ट के अनुसार, यह प्लान शुरुआती रूप में नवंबर के दूसरे हफ्ते में पेश किया था, जो कि 28 नवंबर को खत्म होने वाला था। हालांकि, इसके 17 दिसंबर को दोबारा लेकर आया गया, जिसकी वैधता 1 जनवरी तक थी।

बीएसएनएल ने अपने तमिलनाडु सर्कल में 186 रुपये के प्लान वाउचर और 199 रुपये के स्पेशल टैरिफ में भी बदलाव किए हैं। 186 रुपये के प्लान वाउचर की कीमत अब 199 रुपये होगी और यह 28 दिन की वैधता के वजाय 30 दिन तक के लिए वैध होगा। हालांकि इसके साथ मिलने वाले बाकि सभी बेनेफिट्स वही रहेंगे। कंपनी इस बदलाव की शुरुआत 1 जनवरी 2021 से करने जा रही है। 199 रुपये के स्पेशल टैरिफ वाउचर को भी अब 201 रुपये का कर दिया गया है। हालांकि, इस बदलाव के साथ न तो वैधता में विस्तार किया गया है न फीचर्स व बेनेफिट्स में।
 
गौरतलब है कि हाल ही में बीएसएनएल ने अपने वार्षिक 1,999 रुपये के प्रीपेड प्लान में भी Eros Now सब्सक्रिप्शन का विस्तार किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.