Rs 50 से भी कम के रीचार्ज में मिलेगा 5GB तक का डाटा बेनेफिट्स, ये हैं BSNL के वो 7 सस्ते प्लान...

BSNL कंपनी अपने सस्ते रीचार्ज प्लान के लिए जानी जाती है। लेकिन हम आप आपको बीएसएनएल के समान्य से हटकर बहुत ही सस्ते रीचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनमें आपको 1 नहीं 2 नहीं बल्कि पूरे 5GB तक डाटा एक्सेस प्राप्त होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 7 नवंबर 2021 11:40 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के सबसे सस्ते रीचार्ज प्लान की कीमत 13 रुपये है
  • 18 रुपये के रीचार्ज में मिलेगा डेली डाटा बेनेफिट्स
  • यह प्लान 50 रुपये से भी कम की कीमत में आते हैं
BSNL कंपनी अपने सस्ते रीचार्ज प्लान के लिए जानी जाती है। लेकिन हम आप आपको बीएसएनएल के समान्य से हटकर बहुत ही सस्ते रीचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनमें आपको 1 नहीं 2 नहीं बल्कि पूरे 5GB तक डाटा एक्सेस प्राप्त होगा। दिलचस्प बात यह है कि आज जिन सस्ते रीचार्ज प्लान्स की बात हम करने जा रहे हैं, उनकी कीमत 100 नहीं बल्कि 50 रुपये से भी कम की है। बता दें, इस लिस्ट में बीएसएनएल कंपनी के 6 रीचार्ज प्लान शामिल हैं। आइए जानतें हैं इन 7 रीचार्ज प्लान की कीमत और बेनेफिट्स के बारे में।

BSNL के सबसे सस्ते डाटा रीचार्ज प्लान की बात करें, तो इसकी कीमत 13 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में ग्राहकों को दूसरी टेलीकॉम कंपनियां जहां 1 जीबी अतिरिक्त डाटा प्रदान करती हैं, वहीं बीएसएनएल आपको 2GB डाटा एक्सेस प्रदान करती है। हालांकि, इस प्लान की वैलिडिटी केवल 1 दिन तक की ही है।

अगला रीचार्ज प्लान 18 रुपये का है, जो कि कंपनी का सबसे सस्ता डेली डाटा प्लान है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटिड कॉलिंग, 1 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा प्राप्त होगी। यह प्लान 2 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है।

अगर आपको 1 दिन के लिए 1 जीबी से ज्यादा डाटा की जरूरत पड़ती है, तो ऐसे में 19 रुपये का रीचार्ज आपके काम आएगा। इस रीचार्ज में आपको 2 जीबी डाटा 1 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलता है।
Advertisement

कंपनी का अगली रीचार्ज प्लान 29 रुपये का है, जिसमें आपको अनलिमिटिड कॉलिंग, 1 जीबी डाटा एक्सेस और 300 एमएसएस की सुविधा प्राप्त होती है।
Advertisement

बीएसएनएल का अगला रीचार्ज प्लान 48 रुपये का है, जिसमें ग्राहकों को 5 जीबी तक का डाटा एक्सेस प्राप्त होगा। खास बात यह है कि इसकी वैलिडिटी 30 दिन तक की है, जिसमें आप इस 5 जीबी डाटा को 1 महीने तक कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

आखिरी प्लान 49 रुपये का है, जिसमें 45 पैसा प्रति मिनट कॉल प्राप्त होती है। साथ ही इसमें 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा शामिल है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 15 दिन तक की ही है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL plan under Rs 50
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.