7,480mAh बैटरी के साथ Blackview Tab 10 लॉन्च, जानें कीमत और अन्य खूबियां

Blackview Tab 10 की कीमत $199 (लगभग 14,528 रुपये) है। हालांकि, जैसे हमने बताया कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत इस पर बेहतरीन छूट भी प्रदान कर रही है। इस टैबलेट को 11 जून तक $139 (लगभग 10,146 रुपये) में खरीदा जा सकता है।

7,480mAh बैटरी के साथ Blackview Tab 10 लॉन्च, जानें कीमत और अन्य खूबियां

इस टैब में आपको 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी मिलने वाला है

ख़ास बातें
  • Blackview Tab 10 एंड्रॉयड 11 आधारित कस्टम बेस्ड UI पर काम करता है
  • ब्लैकव्यू टैब 10 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है
  • टैब पर 20 जून तक मिलेगा डिस्काउंट
विज्ञापन
Blackview Tab 10 को नए किफायती टैबलेट के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। कीमत के हिसाब से यह टैबलेट पैसा वसूल फीचर्स से लैस है, जिसमें 7480mAh बैटरी और 10.1 इंच डिस्प्ले आदि शामिल है। इसके अलावा, ब्लैकव्यू टैब 10 में आपको सिस्टम मैनेजर, कोल्ड रूम, डार्क मोड, गेम मोड जैसे कई उपयोगी फीचर्स भी मिलने वाले है। कंपनी ने टैब लॉन्च के साथ डिस्काउंट ऑफर भी पेश किया है, जिसमें 11 जून तक आपको इस टैब पर 30 प्रतिशत छूट प्राप्त होगी, जबकि 11 जून से 20 जून तक इस पर 25 प्रतिशत छूट मिलेगी। इस टैब में आपको 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी मिलने वाला है। आइए नज़र डालते हैं टैब की कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन सम्पूर्ण जानकारियों पर।
 

Blackview Tab 10 Price and Offer

Blackview Tab 10 की कीमत $199 (लगभग 14,528 रुपये) है। हालांकि, जैसे हमने बताया कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत इस पर बेहतरीन छूट भी प्रदान कर रही है। इस टैबलेट को 11 जून तक $139 (लगभग 10,146 रुपये) में खरीदा जा सकता है। जबकि 11 जून से 20 जून तक के बीच इस टैब की कीमत $149 (लगभग 10,877 रुपये) होगी। हालांकि, इसके बाद इसे आप $199 में ही खरीद सकेंगे। इच्छुक ग्राहक AliExpress के माध्यम से इस टैब को खरीद सकते है, जिसमें आपको ग्रे, सिल्वर और गोल्ड तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। इसकी जानकारी सबसे पहले gizmochina द्वारा दी गई है।
 

Blackview Tab 10 Specification

Blackview Tab 10 एंड्रॉयड 11 आधारित कस्टम बेस्ड UI पर काम करता है, जिसमें 10.1 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह टैब MTK8768  प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। हालांकि, माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट 128 जीबी तक दिया गया है। साथ ही इसमें सिस्टम मैनेजर, कोल्ड रूम, डार्क मोड, गेम मोड जैसे कई उपयोगी फीचर्स भी मिलने वाले है।

फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

ब्लैकव्यू टैब 10 में 7480एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि कई दिनों तक बैटरी लाइफ प्रदान करती है। कंपनी का दावा है कि यह टैब 5.5 घंटे तक की गेमिंग, 6 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 30 घंटे का म्यूज़िक प्लेबैक प्रदान करता है। यह टैब 8.8mm मोटा है और इसका भार 529 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्प में ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट शामिल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  2. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  7. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »