Asus ZenPad 7.0, ZenPad 8.0 टैबलेट भारत में लॉन्च, कीमत 11,999 रुपये से शुरू

Asus ZenPad 7.0, ZenPad 8.0 टैबलेट भारत में लॉन्च, कीमत 11,999 रुपये से शुरू
विज्ञापन
आसुस (Asus) ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित अपने ZenFestival इवेंट में अपने टैबलेट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए जे़नपेड 7.0 (ZenPad 7.0) और ज़ेनपेड 8.0 (ZenPad 8.0) टैबलेट लॉन्च किया। इस मौके पर कंपनी ने चार नए स्मार्टफोन ZenFone Selfie, ZenFone 2 Laser, ZenFone 2 Deluxe और ZenFone Max भी लॉन्च किए।

ताइवान की इस कंपनी ने अपने आसुस ज़ेनपेड 7.0 (Asus ZenPad 7.0 Z370CG) टैबलेट की कीमत 11,999 रुपये रखी है। वैसे यह टैबलेट एक बंडल्ड ऑडियो कवर के साथ 14,999 रुपये में मिलेगा। Asus ZenPad 8.0 (Z380KL) की कीमत 14,999 रुपये से शुरू हो रही है और यह ऑडियो कवर के साथ 17,999 रुपये में उपलब्ध होगा। Asus India ने फिलहाल दोनों ही टैबलेट की उपलब्धता को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। आपको बता दें कि दोनों ही टैबलेट को इस साल के Computex 2015 ट्रेड शो में पेश किया गया था। टैबलेट में वॉयस कॉलिंग फीचर भी मौजूद हैं। Asus ने बताया कि इन डिवाइस के वाई-फाई मॉडल भी मिलेंगे, लेकिन कंपनी ने कीमत की कोई जानकारी नहीं दी।

दोनों ही टैबलेट में DTS-HD Premium Sound टेक्नोलॉजी इंटिग्रेटेड है। कंपनी के मुताबिक, यह दोनों ही डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत है। Asus ने यह भी बताया कि ZenPad 7.0 और ZenPad 8.0 टैबलेट में इंटरचेंजेबल कवर डिजाइन है।
 
asus_zenpad_8_z380kl

Asus ZenPad 7.0 (Z370CG) में 7 इंच (1280x800 pixels) का HD डिस्प्ले है जिसपर Corning Gorilla Glass का प्रोटेक्शन मौजूद है। डिवाइस में 64-bit quad-core Intel Atom x3-C3230 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस 1GB और 2GB के रैम (RAM) के मॉडल में आएगा। वहीं स्टोरेज में 8GB और 16GB का ऑप्शन होगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128GB तक के) जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। उम्मीद की रही है कि कंपनी अपने ZenPad 7.0 के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत की जानकारी डिवाइस के उपलब्ध होने के बाद देगी। ZenPad 7.0 टैबलेट के 1GB RAM वाले वेरिएंट में 5 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा, जबकि 2GB RAM वाले मॉडल में 8 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड इस टैबलेट में Zen UI भी मौजूद है। ZenPad 7.0 (Z370CG) में वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.0 और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फीचर मौजूद है। टैबलेट में माइक्रो-सिम कार्ड स्लॉट मौजूद है और यह GPRS/ EDGE और 3G को सपोर्ट करता है।

Asus का दावा है कि ZenPad 7.0 की बैटरी 8 घंटे तक चलेगी। डिवाइस में 13Wh लिथियम-पॉलीमर की बैटरी है। यह डिवाइस ब्लैक, व्हाइट और ऑरोरा मेटालिक कलर में उपलब्ध होगा। इसका डाइमेंशन 189x110.9x8.7mm है और वज़न 272 ग्राम।

ZenPad 8.0 (Z380KL) में LTE कनेक्टिविटी के साथ माइक्रो-सिम कार्ड स्लॉट मौजूद है। यह 64-bit Qualcomm Snapdragon 410 (MSM8916) प्रोसेसर पर चलेगा। कंपनी ने यह बताया कि ZenPad 8.0 (Z380KL) एक और वेरिएंट octa-core Snapdragon 615 (MSM8929) प्रोसेसर के साथ आएगा। डिवाइस में 8 इंच (1280x800 pixel) का एलईडी बेकलिट IPS डिस्प्ले है। इस टैबलेट में भी 1GB और 2GB के RAM के साथ 8GB या 16GB की स्टोरेज का ऑप्शन मौजूद रहेगा। डिवाइस की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड (64GB तक के) के जरिए बढ़ाई जा सकती है। 4G के अलावा टैबलेट में वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी और GPS कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं। डिवाइस में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जबकि रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का। यह ब्लैक, व्हाइट और ऑरोरा मेटालिक कलर में उपलब्ध होगा। डिवाइस का डाइमेंशन 209x123x8.5 mm है और वज़न 350 ग्राम। हैंडसेट में 15.2Wh की बैटरी है जो 9 घंटे तक की बैटरी लाइफ देगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  7. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  8. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  9. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  10. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »