आसुस ने लॉन्च किया नया ज़ेनपैड टैबलेट, इसमें है 4680 एमएएच की बैटरी

आसुस ने लॉन्च किया नया ज़ेनपैड टैबलेट, इसमें है 4680 एमएएच की बैटरी
ख़ास बातें
  • आसुस ज़ेनपैड में हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर है
  • टैबलेट के साथ आईडी और क्रेडिट कार्ड रखने के लिए एक ज़ेन क्लच मिलेगा
  • इस टैबलेट में 4680 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
आसुस ने ज़ेनपैड सीरीज में अपना नया टैबलेट ज़ेनपैड 3 8.0 (ज़ेड581केएल) पेश कर दिया है। आसुस का यह नया टैबलेट ब्लैक कलर में मिलेगा। फिलहाल इस टैबलेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस टैबलेट के साथ कंपनी आईडी और क्रेडिट कार्ड रखने के लिए अलग से एक ज़ेन क्लच प्रोटेक्टिव केस भी दे रही है।

ज़ेनपैड 3 8.0 (ज़ेड581केएल) 7.57 एमएम मोटाई वाला एक स्लिम ब्रश्ड मैटेलिक फ्रेम के साथ आता है जिसके रियर लेदर जैसे फिनिश का बना है। आसुस के इस टैबलेट में 7.9 इंच (2048×1536 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जो 178 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ आता है। इस टैबलेट में हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 650 64-बिट प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू है।

आसुस ज़ेनपैड 3 8.0 (ज़ेड581केएल) 2 जीबी रैम व 4 जीबी रैम वेरिएंट में आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के आधार भी यह टैबलेट 16 जीबी/ 32 जीबी वेरिएंट के दो स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

आसुस का यह टैबलेट एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ज़ेनयूआई 3.0 स्किन दी गई है। आसुस के इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इस टैबलेट में डुअल फ्रंट स्टीरियो स्पीकर, डीटीएस-एचडी ऑडियो, 7.1 चैनल वर्चुअल सराउंड है।

टैबलेट का डाइमेंशन 136.4 x 205.4 x 7.57 मिलीमीटर और वज़न 320 ग्राम है। 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के अलावा यह टैबलेट वाई-फाई 802.11 एसी/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर से लैस है। इस टैबलेट को पावर देने का काम करेगी 4680 एमएएच की बैटरी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Asus tablet
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »