Asus V16 गेमिंग लैपटॉप 16 इंच डिस्प्ले, Core i7 के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ASUS ने बाजार में Asus V16 (V3607) की घोषणा की है, जो एक 16 इंच का गेमिंग लैपटॉप है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2024 17:54 IST
ख़ास बातें
  • Asus V16 (V3607VU/V3607VJ) में 16.0 इंच की WUXGA डिस्प्ले दी गई है।
  • Asus V16 में 8GB या 16GB DDR5 RAM और 32GB RAM दी गई है।
  • Asus V16 में 63Wh 3-cell Li-ion बैटरी दी गई है।

Asus V16 में 16.0 इंच की WUXGA डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Asus

ASUS ने बाजार में Asus V16 (V3607) की घोषणा की है, जो एक 16 इंच का गेमिंग लैपटॉप है। Intel Core i7 प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 4050 पर काम करने वाला लैपटॉप ड्यूल फैन कूलिंग का सपोर्ट करता है। इसमें 32GB तक 5600MHz DDR5 रैम और SSD स्टोरेज दी गई है। इस लैपटॉप में 16 इंच की FHD IPS डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Asus V16 (V3607VU/V3607VJ) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Asus V16 (V3607VU/V3607VJ) Specifications


Asus V16 (V3607VU/V3607VJ) में 16.0 इंच की WUXGA डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, 144Hz रिफ्रेश रेट, 300 निट्स ब्राइटनेस, 45% NTSC कलर गेमट, एंटी ग्लेयर और 89% स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। यह लैपटॉप Windows 11 Home या Windows 11 Pro पर काम करता है। प्रोसेसर के मामले में Intel Core i5-13420H और Intel Core i7-13620H का ऑप्शन मिलता है। वहीं NVIDIA GeForce RTX 4050 Laptop GPU (V3607VU) और NVIDIA GeForce RTX 3050 Laptop GPU (V3607VJ) ग्राफिक्स कार्ड मिलता है। लैपटॉप में 8GB या 16GB DDR5 RAM और 32GB RAM दी गई है। वहीं इसमें 512GB या 1TB M.2 NVMe PCIe 4.0 SSD स्टोरेज दी गई है।

एक यूएसबी 3.2 Gen 1 टाइप सी-सी, दो यूएसबी 3.2 Gen 1 टाइप-ए, एक HDMI 2.1,  एक 3.5mm ऑडियो जैक और एक DC इन कीबोर्ड और टचपैड है। लैपटॉप में प्राइवेसी शटर के साथ 1080p FHD कैमरा दिया गया है। इसके अलावा बिल्ट इन स्पीकर्स और माइक्रोफोन दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, ड्यूल बैंड, ब्लूटूथ 5.3 शामिल है। लैपटॉप में 63Wh 3-cell Li-ion बैटरी दी गई है जो कि 150W AC एडेप्टर का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो लैपटॉप की लंबाई 35.70 मिमी, चौड़ाई 25.07 मिमी, मोटाई 1.80 और वजन 1.95 किलो है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  2. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  3. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  6. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  7. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  8. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  9. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  10. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.