Apple कर रहा फोल्डेबल iPad Pro पर काम, मिलेगी अंडर डिस्प्ले फेस आईडी, जानें सबकुछ

Apple कथित तौर पर एक फोल्डेबल iPad Pro पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 मार्च 2025 18:01 IST
ख़ास बातें
  • Apple कथित तौर पर एक फोल्डेबल iPad Pro पर काम कर रहा है।
  • Apple 2027 में OLED डिस्प्ले के साथ 18.8 इंच फोल्डेबल iPad Pro पेश करेगा।
  • प्रोटोटाइप में 18.8 इंच फोल्डेबल डिस्प्ले, एक मेटल सुपरस्ट्रक्चर लेंस है।

Apple iPad Pro में अल्ट्रा रेटीना XDR डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple कथित तौर पर एक फोल्डेबल iPad Pro पर काम कर रहा है। इसके मौजूदा प्रोटोटाइप में अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी शामिल है। जाने-माने टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक लीक में इसका खुलासा किया है। टिपस्टर के अनुसार, प्रोटोटाइप में 18.8 इंच की फोल्डेबल डिस्प्ले और एक मेटल सुपरस्ट्रक्चर लेंस है जो डिस्प्ले के नीचे फेस आईडी कंपोनेंट को इंटीग्रेट करता है, जो विजिबल सेंसर के बिना फेशियल रिकग्निशन को आसान  बनाता है। आइए Apple के आगामी फोल्डेबल iPad Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Apple ने स्क्रीन पर सिर्फ नॉच से पिल शेप्ड कटआउट पर स्विच किया जो सभी फेस आईडी सेंसर के लिए जरूरी है। इस अंडर-डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ फोल्डेबल iPad से ज्यादा इमर्सिव विजुअल अनुभव पेश करने की उम्मीद है। यहां पहली बार अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी को Apple के फोल्डेबल डिवाइस से जोड़ा गया है।

एनालिस्ट फर्म DSCC का अनुमान है कि Apple 2027 में OLED डिस्प्ले के साथ 18.8 इंच का फोल्डेबल iPad Pro लॉन्च करेगा। इस बीच सप्लाई चेन एनालिस्ट मिंग-ची कुओ का सुझाव है कि LG 2025 के आखिर में 20.2 इंच या 18.8 इंच स्क्रीन वाले फोल्डेबल मैकबुक के लिए डिस्प्ले पैनल का बड़े स्तर पर प्रोडक्शन शुरू कर देगा। यह रिपोर्ट बड़े फोल्डेबल डिवाइस को अपनाने के साथ-साथ पोर्टेबल कंप्यूटिंग को रिडिफाइन करने के Apple के प्लान को उजागर करती है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने यह भी बताया है कि Apple एक फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रहा है जो लैपटॉप के तौर पर काम करेगा, जो खुलने पर 19 इंच डिस्प्ले प्रदान करेगा। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन का कहना है कि Apple एक बड़ा फोल्डेबल iPad तैयार कर रहा है, जिसका फोकस क्रीज को खत्म करने पर है, जो कि एक ऐसी दिक्कत है कि जिसे एंड्रॉयड स्मार्टफोन निर्माता अभी तक ठीक नहीं कर पाए हैं।
Advertisement

Apple फोल्डेबल iPad के अलावा एक बुक-स्टाइल फोल्डेबल iPhone पर भी काम कर रहा है, जिसे अगले साल के आखिर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। स्पेस की कमी के चलते इस डिवाइस में फेस आईडी की जगह पर टच आईडी को साइड बटन में इंटीग्रेट किया जाएगा, जो हाल के आईपैड मॉडल के समान है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.