Amazon Prime Day Sale में ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus Pad 2, आज है आखिरी मौका

आज Amazon Prime Day Sale का आखिरी दिन है। आज इस सेल में खरीदारी करने का आखिरी मौका है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जुलाई 2026 08:23 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Pad 2 में 12.1 इंच की 3K LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Pad 2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट है।
  • OnePlus Pad 2 में में 9510mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus Pad 2 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

Photo Credit: OnePlus

आज Amazon Prime Day Sale का आखिरी दिन है। आज इस सेल में खरीदारी करने का आखिरी मौका है। अगर आप नया टैबलेट खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त काफी फायदा हो सकता है। जी हां आज हम OnePlus Pad 2 की बात कर रहे हैं जो कि ई-कॉमर्स साइट पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हो रहा है। इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 9510mAh की बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चलती है। यहां हम आपको OnePlus Pad 2 पर मिलने वाले डिस्काउंट, ऑफर और प्रभावी कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus Pad 2 Price & Offers

OnePlus Pad 2 का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹31,999 में लिस्ट किया गया है। जबकि जुलाई 2024 में (12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट) ₹42,999 में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात की जाए तो Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। यह टैबलेट लॉन्च कीमत के मुकाबले में करीबन ₹11,000 सस्ता मिल रहा है।
 

Advertisement

OnePlus Pad 2 Features & Specifications

OnePlus Pad 2 में 12.1 इंच की 3K LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2120x3000 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 303ppi पिक्सल डेंसिटी, 88.40 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस किया गया है। इसमें 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज दी गई है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर चलता है। Pad 2 में 9510mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad 2 के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 7, ड्यूल-बैंड वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सिक्योरिटी के लिए टैबलेट फेस रिक्गनिशन का सपोर्ट करता है। डाइमेंशन के मामले में इस टैबलेट की लंबाई 268.66 मिमी, चौड़ाई 195.06 मिमी, मोटाई 6.49 मिमी और वजन 584 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.