• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Amazon का AI फीचर्स और राइटिंग असिस्टेंट वाला Fire HD 8 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Amazon का AI फीचर्स और राइटिंग असिस्टेंट वाला Fire HD 8 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Amazon Fire HD 8 टैबलेट के 32GB स्टोरेज मॉडल की मूल कीमत 99.99 डॉलर से शुरू होती है।

Amazon का AI फीचर्स और राइटिंग असिस्टेंट वाला Fire HD 8 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: Amazon

ख़ास बातें
  • Amazon Fire HD 8 के 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54.99 डॉलर है
  • इसका 64GB स्टोरेज ऑप्शन 84.99 डॉलर (करीब 7,150 रुपये) में लॉन्च हुआ
  • कीमत केवल 9 अक्टूबर तक वैध है, जिसके बाद दोनों वेरिएंट महंगे हो जाएंगे
विज्ञापन
Amazon Fire HD 8 टैबलेट बुधवार को लॉन्च हो गया। यह पिछली जनरेशन के मॉडल की तुलना में 50 प्रतिशत ज्यादा रैम, बेहतर परफॉर्मेंस, बेहतर कैमरे और 13 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आने का दावा करता है। अमेजन की नई लाइनअप में तीन मॉडल शामिल हैं - Fire HD 8, Fire HD 8 Kids और Fire HD 8 Kids Pro टैबलेट। जैसा कि नाम ने पता चलता है, बाद वाले दोनों मॉडल बच्चों पर फोकस करते हैं। ई-कॉमर्स दिग्गज का कहना है कि ग्राहक इसके इंट्रोडक्टरी प्राइस के तहत 50 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं।
 

Amazon Fire HD 8 Tablet Series Price

Amazon Fire HD 8 टैबलेट की कीमत 32GB स्टोरेज मॉडल के लिए 54.99 डॉलर (करीब 4,600 रुपये) से शुरू होती है। इसका 64GB स्टोरेज ऑप्शन 84.99 डॉलर (करीब 7,150 रुपये) में लॉन्च किया गया है। हालांकि, अमेजन का कहना है कि यह केवल शुरुआती कीमत है, जो 9 अक्टूबर तक वैध है, जिसके बाद दोनों मॉडलों की कीमत क्रमशः 99.99 डॉलर और 129.99 डॉलर में संशोधित किया जाएगा। टैबलेट ब्लैक, एमराल्ड और हिबिस्कस कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
 

Amazon Fire HD 8 Tablet Specifications

Amazon Fire HD 8 टैबलेट 8-इंच के HD डिस्प्ले से लैस है। यह 4GB तक रैम के साथ आता है, जो इसके पिछली पीढ़ी के टैबलेट मॉडल की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक है। इसमें  64GB तक इन-बिल्ट स्टोरेज मिलती है। टैबलेट 2.0GHz पर क्लॉक किए गए हेक्सा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट सेल्फी कैमरा है।

नया अमेजन टैबलेट फुल चार्ज पर 13 घंटे तक की बैटरी लाइफ का वादा करता है। Amazon Fire HD 8 टैबलेट में जेनरेटिव एआई फीचर्स भी हैं। इसमें एक राइटिंग असिस्टेंट मिलता है, जो मैसेज को रिफाइन करने में मदद कर सकता है। ऐसा कहा गया है कि यह AI फीचर ईमेल, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड डॉक्यूमेंट और यहां तक ​​कि सोशल मीडिया जैसे किसी भी ऐप के साथ काम करता है। टैबलेट नए वॉलपेपर क्रिएटर के साथ नए कस्टमाइजेशन ऑप्शन भी लाता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शौर्य तोमर Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a diverse spectrum of topics. With a particular focus on smartphones, gadgets and the ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  4. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  5. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  6. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  7. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  8. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  9. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  10. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »