AI+ ने भारत में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी, 10.95 इंच डिस्प्ले वाला बजट टैबलेट, जानें कीमत

Ai+ PulseTab भारत में लॉन्च हुआ है, जिसमें 10.95-इंच डिस्प्ले, 4G LTE और 8,000mAh बैटरी मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2026 16:26 IST
ख़ास बातें
  • Ai+ PulseTab भारत में 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च
  • 4G LTE, 8000mAh बैटरी और Helio G88 चिपसेट मिलता है
  • स्टूडेंट्स के लिए बजट में बड़ा डिस्प्ले और क्वाड स्पीकर सपोर्ट

Ai+ PulseTab टैबलेट की भारत में कीमत 9,999 रुपये है

Photo Credit: YouTube/ Ai+

Ai+ ने भारत में अपना पहला टैबलेट Ai+ PulseTab लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने आज अपने स्मार्टफोन्स और वियरेबल्स के साथ इस टैबलेट को भी पेश किया है। यह बजट सेगमेंट में आता है और इसमें 10.95-इंच डिस्प्ले, MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 8,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह टैबलेट स्टूडेंट्स और डेली यूज के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें 4G LTE कनेक्टिविटी भी मिलती है।

Ai+ PulseTab की कीमत भारत में 9,999 रुपये रखी गई है और यह 6GB RAM व 128GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है। यह टैबलेट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Ai+ PulseTab में 10.95-इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920 × 1200 पिक्सल है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी के मुताबिक, बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप भी दिया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में MediaTek Helio G88 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को TF कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। यह टैबलेट Android 16 पर चलता है, जिसके ऊपर कंपनी का NxtQuantum OS स्किन दिया गया है।

कैमरा सेटअप में इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इसके अलावा यह टैबलेट 4G LTE और Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिससे इसे ऑन-द-गो इस्तेमाल किया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Advertisement

Ai+ ने इसके साथ ही Nova सीरीज में Ai+ Nova Flip को भी लॉन्च किया। Flip फोन में 6.9 इंच का इनर AMOLED डिस्प्ले और 3.1 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया गया है। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4325mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.