Acer का ‘सस्‍ता’ टैबलेट Iconia Tab M10 लॉन्‍च, इसमें है 10.1 इंच डिस्‍प्‍ले, 6000mAh बैटरी, जानें बाकी खूबियां

Acer Iconia Tab M10 : इसमें 10.1 इंच का बड़ा डिस्‍प्‍ले दिया गया है और 1920 x 1200 पिक्सल का रेजॉलूशन व 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 जुलाई 2023 12:11 IST
ख़ास बातें
  • इस टैब में मीडियाटेक का कॉम्पैनियो 500 प्रोसेसर है
  • इसे 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्‍टोरेज से जोड़ा गया है
  • इस टैब में 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंंट और 13 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा है

एसर ने इस टैब में मीडियाटेक का कॉम्पैनियो 500 प्रोसेसर इस्‍तेमाल किया है।

Photo Credit: Acer

कोविड ने टैबलेट मार्केट को नई रफ्तार दी है। सबसे ज्‍यादा जरूरत स्‍टूडेंट्स को हुई है, जिन्‍हें ऑनलाइन क्‍लास के लिए टैब चाहिए। टेक कंपनियां लोगों की जरूरत को समझ रही हैं और एक के बाद एक नए टैब मार्केट में आ रहे हैं। लैपटॉप के लिए पहचाने जाने वाले ब्रैंड एसर (Acer) ने अपने नए टैबलेट ‘Acer Iconia Tab M10' को लॉन्‍च किया है। आइए इस टैब के बारे में विस्‍तार से जानते हैं। 
 

Acer Iconia Tab M10 के दाम और उपलब्‍धता

Acer Iconia Tab M10 की कीमत 149 डॉलर लगभग 12,240 रुपये रखी गई है। यह गोल्‍ड कलर ऑप्‍शन में आता है। कंपनी ने नहीं बताया है कि भारत के मार्केट में यह टैब कब से उपलब्‍ध होगा।  
Advertisement
 

Acer Iconia Tab M10 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Acer Iconia Tab M10 में 10.1 इंच का बड़ा डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसमें 1920 x 1200 पिक्सल का रेजॉलूशन और 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। यह टैब एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है। एसर ने इस टैब में मीडियाटेक का कॉम्पैनियो 500 प्रोसेसर इस्‍तेमाल किया है। इसे 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्‍टोरेज से जोड़ा गया है। एसडी कार्ड की मदद से स्‍टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है। 

Acer Iconia Tab M10 में 6 हजार एमएएच की बैटरी है। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि बैटरी कितने वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement

Acer Iconia Tab M10 में 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंंट और 13 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा दिया गया है। ये टैब डुअल स्‍पीकर के साथ आते हैं। टैब का वजन 460 ग्राम है। एसर ने इसे एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और जाइरो सेंसर से भी पैक किया है। 

Acer Iconia Tab M10 उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्‍शन हो सकता है, जो बजट में टैबलेट खरीदना चाहते हैं। मुमकिन है कि कंपनी जल्‍द इस डिवाइस को अन्‍य मार्केट में भी उतारे। भारत उनमें शामिल होगा या नहीं, कंपनी ने नहीं बताया है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  3. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  8. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  9. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.