Acer ने भारत में लॉन्च किया 7400mAh बैटरी, 4G SIM सपोर्ट वाला Iconia Tab iM11 टैबलेट, जानें कीमत

Acer Iconia Tab iM11 देश में Amazon, Flipkart, Acer इंडिया वेबसाइट और Acer के एक्सक्लूसिव ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 जुलाई 2025 12:49 IST
ख़ास बातें
  • Iconia Tab iM11 लॉन्च, 11.45-इंच 2.2K डिस्प्ले और LTE सपोर्ट के साथ लॉन्च
  • 23,999 रुपये में 8GB रैम, 256GB स्टोरेज और 7400mAh बैटरी वाला टैबलेट
  • Helio G99 प्रोसेसर, क्वाड स्पीकर, 16MP कैमरा और स्टाइलस पेन के साथ उपलब्ध

Acer Iconia Tab iM11 की भारत में कीमत 23,999 रुपये है

Photo Credit: Acer

Acer Iconia Tab iM11 को भारत में 10 जुलाई को लॉन्च किया गया। टैबलेट की खासियत इसका बड़ा डिस्प्ले साइज और LTE सपोर्ट है। हालांकि, यह 5G नहीं, बल्कि 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। Acer Iconia Tab iM11 में 2.2K डिस्प्ले रिजॉल्यूशन मिलता है। यह 7400mAh बैटरी से पावर लेता है और एंटरटेनमेंट के लिए स्टीरियो क्वाड स्पीकर सिस्टम भी दिया गया है। नया Acer टैबलेट ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G99 SoC पर काम करता है, जो एक मिड-रेंज चिपसेट है। यहां हम आपको Acer Iconia Tab iM11 से जुड़ी सभी जानकारियां दे रहे हैं।
 

Acer Iconia Tab iM11 price in India, availability

Acer Iconia Tab iM11 की भारत में कीमत 23,999 रुपये है, जिसमें केवल 8GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज कॉन्फिगरेशन मिलता है। यह देश में Amazon, Flipkart, Acer इंडिया वेबसाइट और Acer के एक्सक्लूसिव ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। टैबलेट को केवल ब्लू कलर में पेश किया गया है। इसके साथ एक्टिव स्टाइलस पेन और स्मार्ट फ्लिप कवर भी उपलब्ध है।
Advertisement
 

Acer Iconia Tab iM11 specifications

Acer Iconia Tab iM11 Andriod 14 पर चलता है। इसमें 11.45-इंच 2.2K (2,200x1,440 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले है, जो स्टैंडर्ड 60Hz रिफ्रेश रेट और 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता। टैबलेट MediaTek Helio G99 SoC पर काम करता है, जिसके साथ LPDDR4 रैम और UFS 2.2 स्टोरेज को जोड़ा गया है। स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।

Acer Iconia Tab iM11 में पीछे की तरफ ऑटोफोकस के साथ 16-मेगापिक्सल का कैमरा और आगे की तरफ 8-मेगापिक्सल का शूटर है। इसमें PureVoice तकनीक से लैस क्वाड-स्पीकर सिस्टम है।
Advertisement

Acer Iconia Tab iM11 में 7,400mAh की बैटरी है जो 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें एक समर्पित 4G LTE सिम स्लॉट है और यह टैबलेट डुअल-बैंड वाई-फाई के साथ-साथ ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। पावर बटन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फेस अनलॉक फीचर को भी सपोर्ट करता है। टैबलेट का माप 117.5x261.7x8.0 mm और वजन 550 ग्राम है।
 

Acer Iconia Tab iM11 की भारत में कीमत क्या है?

Acer Iconia Tab iM11 की कीमत 23,999 रुपये है और इसमें 8GB रैम व 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन मिलता है।

क्या Acer Iconia Tab iM11 5G सपोर्ट करता है?

नहीं, Acer Iconia Tab iM11 में केवल 4G LTE कनेक्टिविटी दी गई है, 5G सपोर्ट नहीं है।

Acer Iconia Tab iM11 का डिस्प्ले साइज और रिजॉल्यूशन क्या है?

Acer Iconia Tab iM11 में 11.45-इंच का 2.2K (2200x1440 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले है।

Acer Iconia Tab iM11 में कौन सा प्रोसेसर और कितनी बैटरी मिलती है?

Acer Iconia Tab iM11 में MediaTek Helio G99 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 7400mAh बैटरी दी गई है।

Acer Iconia Tab iM11 के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स क्या हैं?

Acer Iconia Tab iM11 में रियर में 16MP ऑटोफोकस कैमरा और फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा है।

Acer Iconia Tab iM11 में कौन-कौन से कनेक्टिविटी फीचर्स हैं?

Acer Iconia Tab iM11 में 4G LTE सिम स्लॉट, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.2 और फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट स्कैनर है।

क्या Acer Iconia Tab iM11 के साथ कोई एक्सेसरी मिलती है?

हां, Acer Iconia Tab iM11 में एक्टिव स्टाइलस पेन और स्मार्ट फ्लिप कवर भी शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  5. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.