8000mAh बैटरी, 13MP रियर कैमरा के साथ TCL TAB MAX टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत

प्रोसेसर के तौर पर इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिप का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 फरवरी 2022 12:54 IST
ख़ास बातें
  • TCL TAB MAX ग्रे कलर में आती है।
  • TCL TAB MAX में 10.4 की डिस्प्ले दी गई है।
  • इसके फ्रंट साइड में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

TCL TAB MAX की कीमत $219 (लगभग 16,000 रुपये) है।

TCL की ओर से नई टैबलेट मार्केट में लॉन्च की गई है। कंपनी ने इसे TCL TAB MAX के नाम से लॉन्च किया है। यह 10.4 इंच की डिस्प्ले के साथ आती है और स्टाइलस पेन को सपोर्ट करती है। कोरोना महामारी के बाद से टैबलेट मार्केट में बूम देखा गया है और कॉर्पोरेट के साथ-साथ सरकारी कामकाजों में वर्क फ्रॉम का ट्रेंड चला। इसी ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसके डिस्प्ले में एक Eye-Comfort मोड फीचर दिया है। लम्बे समय तक इस्तेमाल किए जाने पर भी आंखों को यह नुकसान होने से बचाती है, ऐसा कंपनी की ओर से कहा गया है। 
 

TCL TAB MAX price, availability

TCL TAB MAX की कीमत $219 (लगभग 16,000 रुपये) है। 21 फरवरी से इसे AliExpress से खरीदा जा सकेगा। यह टैबलेट ग्रे कलर में आती है। इसके साथ कंपनी ने तीन एक्सेसरी दी हैं जिनमें एक फ्लिप केस, एक स्टाइलस पेन और एक कीबोर्ड शामिल है।
Advertisement
 

TCL TAB MAX specifications

TCL TAB MAX में 10.4 की डिस्प्ले दी गई है जिसमें 2000 x 1200 पिक्सल का फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन है। डिस्प्ले के चारों ओर के बेजल ज्यादा पतले नहीं हैं और ध्यान खींचते हैं। जैसा कि पहले बताया गया है, इसकी डिस्प्ले में आई-कम्फर्ट मोड दिया गया है ताकि हानिकारक नीली रोशनी को रोक सके और आंखों को नुकसान होने से बचा सके। डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसके साथ एलईडी प्लैश की सुविधा है। इसके फ्रंट साइड में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

प्रोसेसर के तौर पर इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिप है जिसे 6GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। टैबलेट में  8,000mAh की बैटरी है और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। आउट ऑफ द बॉक्स यह एंड्रॉयड 11 के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11a/b/g/n/ac और ब्लूटूथ v5.0 सपोर्ट है। टैबलेट में TCL Kids ऐप पहले से ही इंस्टॉल की हुई आती है। साउंड के लिए इसमें डुअल स्पीकर है। इसमें आपको 3.5 mm हेडफोन जैक नहीं मिलेगा लेकिन ऑडियो और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी का सपोर्ट मिलता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  3. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.